पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा करते हुये चोरी हुये माल की बरामदगी करते हुये मय एक अदद नाजायज चाकू सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पुलिस द्वारा चोरी का खुलासा करते हुये चोरी हुये माल की बरामदगी करते हुये मय एक अदद नाजायज चाकू सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार


 

सहारनपुर(ए पी सिंह): अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर द्वारा निर्गत आदेशो निर्देशो के अनुपालन मे तथा क्षेत्राधिकारी गंगोह के निकट पर्यवेक्षण मे संदिग्ध व्यक्ति/वांछितो अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे चैकिंग अभियान के अन्तर्गत श्री जसवीर सिहं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली गंगोह जिला सहारनपुर के कुशल नेतृत्व मे थाना गंगोह पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 170/22 धारा 380/411 आईपीसी बनाम अज्ञात में चोरी का खुलासा करते हुए अभियुक्त बिलाल पुत्र उस्मान नि0 मौ0 गुजरान नगर पालिका के पास कस्बा व थाना गंगोह जिला सहारनपुर को चार कुकर , एक मोबाईल फोन काले रंग का REALME 81 व एक अदद चाकू नाजायज सहित आज दिनांक 08/04/2022 को समय 07.00 बजे शोभित यूनिवर्सिटी चौराहे से करीब 100 कदम ननौता चौक की तरफ सडक पुख्ता पर पुलिस हिरासत में लिया गया। एक अदद चाकू नाजायज बरामद होने के सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0 171/22 धारा 4/25 A.Act बनाम बिलाल उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को मा0 न्यायालय पेश किया जा रहा है।
*गिरफ्तार अभियुक्त के नाम व पताः-*
1-बिलाल पुत्र उस्मान नि0 मौ0 गुजरान नगर पालिका के पास कस्बा व थाना गंगोह जिला सहारनपुर। 
*बरामदगी-*
2-चार कुकर , एक मोबाईल फोन काले रंग का REALME 81 व एक अदद चाकू नाजायज 
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1.उ0नि0 सुबोध कुमार, थाना गंगोह जिला सहारनपुर
2.का0 1059 अनुज राणा, थाना गंगोह जिला सहारनपुर
3.का0 390 मोनू चिकारा, थाना गंगोह जिला सहारनपुर
4.का0 931 गौरव तोमर, थाना गंगोह जिला सहारनपुर

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies