बच्चों के पैरों में जूते भले ही न हो लेकिन बच्चों के हाथों में किताबें जरूर होनी चाहिए:जगदम्बा जायसवाल
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बच्चों के पैरों में जूते भले ही न हो लेकिन बच्चों के हाथों में किताबें जरूर होनी चाहिए:जगदम्बा जायसवाल


जनपद महराजगंज स्थित नगर पंचायत बृजमनगंज कस्बे गाजेबाजे के साथ लेदवा चौराहे से भीम राव अंबेडकर जी अमर रहे नारों के साथ नगर भ्रमण किया गया।काफी संख्या में दलित समाज भीम आर्मी के युवा नौजवान मौजूद रहे।इसी क्रम में डाकघर रोड पर वरिष्ठ पत्रकार एवं भावी सभासद प्रत्याशी जगदम्बा जायसवाल संविधान निर्माता डा.भीम राव अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि मनाते हुए शत शत नमन कर याद किया।उन्होंने कहा कि बाबा साहब दलित समाज से होने के कारण हर परिस्थितियों से लड़कर अपना मुकाम हासिल किया उन्हें संविधान निर्माता व बाबा साहब की उपाधि से नवाजा गया।समाज मे हो रहे कुरितियों का विरोध किया।शिक्षा के प्रति जोर देते हुए कहा कि पुरुषों के समान स्त्रियों को भी शिक्षा का अधिकार है।बच्चों के पैरों में जूते भले ही न हो लेकिन बच्चों के हाथों में किताबें जरूर होनी चाहिए।पीयर एजुकेटर बच्चों को स्कूल चलो अभियान जागरूकता फैलाने के लिए संध्या ,खुशबू ,राज, अभिषेक, सलोनी संजना, राजवीर, राजीव, को आशा रानी देवी, कृष्णा देवी, जगदम्बा जायसवाल ने अपने हाथों से वितरित किया।इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शशिभूषण अग्रहरी, विनोद जायसवाल, राकेश कुमार, प्रिंस भारती,आशीष प्रजापति, जेपी प्रजापति, अशोक कुमार, गौरव जायसवाल, गणेश जायसवाल, बद्री नरायन जायसवाल, सुनील जायसवाल मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies