एंबुलेंस में गूंजी किलकारी जच्चा बच्चा सुरक्षित
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी जच्चा बच्चा सुरक्षित



मेजा प्रयागराज: मेजा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झड़ियाही निवासी सतीश कुमार की पत्नी सोनी नौ महीने की गर्भवती थी। जिसको अचानक बीती रात प्रसावपीड़ा सुरु हो गयी। जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गयी। इस पर सतीश कुमार ने तुरंत 102 मे फ़ोन मिलाया कॉल करने के बाद 15 मिनट मे मेजा समुदायिक मे तैनात 102 एम्बुलेंस उनके घर पहुंच कर गर्भवती महिला की स्थिति देखते हुए एम्बुलेंस में तैनात ईमटी सुघर सिंह यादव और पायलट प्रभु दयाल व आशा नीतू देवी ने तुरंत एम्बुलेंस मे गर्भवती महिला को शिफ्ट कराया और प्राथमिक उपचार देते हुए महिला का सुरक्षित प्रसव एम्बुलेंस मे ही कराया। जिससे प्रसव के बाद जच्चा और बच्चा दोनों पूर्ण रूप से स्वस्थ है। साथ ही अन्य उपचार के लिए मेजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया गर्भवती महिला के परिजनों ने जीवन दायिनी कर्मचारीयों के प्रति आभार व्यक्त जताया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies