बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत...
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बहन की शादी का कार्ड बांटने निकले बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत...


प्रयागराज कौशांबी: पिपरी कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर गांव के पास सोमवार की दोपहर एक बाइक सवार युवक बेकाबू होकर सड़क किनारे सूखे पेड़ से टकरा गया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक अपनी बड़ी बहन की शादी की तैयारियों को लेकर घर से निमंत्रण बांटने के लिए निकला था। युवक की मौत से घर मे शादी की खुशियां गम में बदल गईं। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चरवा कोतवाली के लहुरे चरवा निवासी राजदेव मजदूर है। उसका बड़ा बेटा मनोज कुमार(25) मुंबई के कल्याण इलाके में रहकर सिलाई का काम करता था। तीन मई को राजदेव की बेटी कलावती की शादी होनी है। बहन की शादी की तैयारियों को लेकर मनोज पिछले दिनों घर आया था। शादी में दी जाने वाली नई बाइक को लेकर मनोज सोमवार को निमंत्रण बांटने के लिए घर से निकला था। वह पिपरी के आलमपुर गांव स्थित अपने ननिहाल में निमंत्रण बांटकर घर लौट रहा था। शाम करीब पांच बजे जैसे ही वह पिपरी के सिंहपुर गांव के पास पहुंचा तभी उसकी बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे आम के सूखे पेड़ से टकरा गई। हादसे में मनोज के सिर में गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies