सीएचसी बीकापुर में मनाई गई अंबेडकर जयंती।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सीएचसी बीकापुर में मनाई गई अंबेडकर जयंती।



मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

अयोध्या:बीकापुर में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर गुरुवार को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर अधीक्षक डॉ अवधेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जयंती मनाई गई। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए अधीक्षक अवधेश कुमार सिंह द्वारा डॉक्टर अंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और देश के संविधान के निर्माण में उनके योगदान सहित उन्हें देश की महान विभूति बताया। इस मौके पर डॉ एसके मौर्य, डॉ अनुराग गुप्ता, डॉ अशोक कुमार बर्मा, डॉक्टर अजय सिंह, डॉक्टर उत्तम सिंह के अलावा स्वास्थ शिक्षा अधिकारी देव प्रकाश वर्मा, चीफ फार्मासिस्ट विजयपाल, फार्मासिस्ट गिरधारीलाल, कनिक राम चौधरी महिला फार्मासिस्ट शिखा के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies