सबको शिक्षा सबको ज्ञान,पढ़े लिखे सब बने महान,अभिभावक अधिक से अधिक बच्चों को भेजें
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सबको शिक्षा सबको ज्ञान,पढ़े लिखे सब बने महान,अभिभावक अधिक से अधिक बच्चों को भेजें

 स्कूल‌्......अशोक वर्मा

मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

भेलसर(अयोध्या)रुदौली तहसील क्षेत्र के वाजिदपुर मजरे चौधरी का पुरवा मैं प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में बुधवार को स्कूल चलो अभियान के तहत जागरूकता रैली निकाली गई।रैली को ग्राम प्रधान मोहम्मद उस्मान अंसारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली को पूरे गांव में घुमाया गया और घर घर जाकर अध्यापक व अध्यापिकाओं ने बच्चों के अभिभावकों से नामांकन कराने के लिये प्रेरित किया।
ग्राम प्रधान मोहम्मद उस्मान अंसारी ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी नहीं है सभी बिधालय में सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं अभिभावक अपने बच्चों को अधिक से अधिक सरकारी स्कूलों में भेजे।प्रधानाध्यापक व मंत्री व प्राथमिक शिक्षक संघ अयोध्या इकाई रुदौली अशोक कुमार वर्मा ने कहा प्राथमिक विद्यालयों में प्रशिक्षण प्राप्त एवं योग्य अध्यापक व अध्यापिकाएं है।सरकार की तरफ से दोपहर का भोजन किताब,स्कूल ड्रेस,जूता मोजा मुफ्त में दिया जा रहा है।पढ़ाई के लिये कोई शुल्क नही लगता है। इस दौरान प्रधानाध्यापक अशोक कुमार वर्मा,सहायक अध्यापक खुर्शीद अहमद,सहायक अध्यापक आलोक कुमार शुक्ला,शिक्षामित्र माधुरी पांडे आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies