प्रयागराज: भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर सिविल लाइंस निकाली रैली,फहराया ध्वज..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज: भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर सिविल लाइंस निकाली रैली,फहराया ध्वज..



प्रयागराज: भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर सिविल लाइंस कार्यालय में बुधवार नौ बजे पार्टी का ध्वज फहराया गया। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली जो लोक सेवा आयोग, पत्रिका चौराहा से होते हुए पार्टी कार्यालय में समाप्त हुई। सुबह दस बजे से कार्याकर्ताओं ने कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार सुने। प्रत्येक मंडल कार्यालयों में भी पार्टी का ध्वज फहराने के साथ 500 मीटर के दायरे में रैली निकाली गई। प्रत्येक शक्ति केंद्रों के बूथों पर कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। अलोपीबाग आदि शंकराचार्य चौराहे पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सभासद उमेश चंद्र मिश्र, लाल साहब दुबे, राजेंद्र शुक्ला, रवि केसरवानी, आचार्य विभूति नारायण त्रिपाठी, अजय सिंह, राजा सोनकर, ओम प्रकाश प्रजापति, विनय त्रिपाठी, जय कुमार मिश्रा, अंजू त्रिपाठी, सत्य प्रकाश उपाध्याय, अजय सिंह, पिंकी ओझा, लखन चौरसिया आदि रहे। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies