सहारनपुर(ए पी सिंह): अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी द्वितीय, सहारनपुर के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना जनकपुरी श्री अविनाश गौतम के कुशल नेतृत्व में थाना जनकपुरी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 55/22 धारा 406/120बी भादवि0 व मु0अ0सं0 66/22 धारा 406/120बी भादवि के वांछित अभियुक्त नसीम उर्फ खुरपा पुत्र शमशाद निवासी ताहरपुर कांशीराम कालोनी दिल्ली रोड थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर को दिनांक 13-04-2022 को समय करीब 14.00 बजे दिल्ली रोड़ चाय के खोके के पास से गिरफ्तार किया गया। जिसकी निशांदेही पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित करीब 20 लाख रुपये का माल बरामद किया गया। अभियुक्त को समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
1-नसीम उर्फ खुरपा पुत्र शमशाद निवासी ताहरपुर कांशीराम कालोनी दिल्ली रोड थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
1- करीब 20 लाख रुपये का माल बरामद
गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नाम:-
1-प्रभारी निरीक्षक श्री अविनाश गौतम थाना जनकपुरी, सहारनपुर।
1-उ0नि0 श्री सत्येन्द्र शर्मा, थाना जनकपुरी, सहारनपुर।
2-का0 1005 सुभाष, थाना जनकपुरी, सहारनपुर।
3-का0 1172 कमल थाना जनकपुरी, सहारनपुर।
