प्रयागराज में 11 सीओ कार्यालय में तैनात 21 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया...
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज में 11 सीओ कार्यालय में तैनात 21 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया गया...


प्रयागराज: प्रयागराज गंगापार स्थित हंडिया सीओ कार्यालय में हादसे के मुकदमे को गैरइरादतन हत्या में तब्दील करने की घटना के बाद एसएसपी अजय कुमार ने सख्त रुख अख्तियार किया है। गुरुवार रात उन्होंने जिले के 11 सीओ कार्यालय में तैनात 21 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया। सभी तीन साल से अधिक समय से एक ही जगह पर तैनात थे। एसएसपी के इस कदम में पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई है। बताया गया है कि परवेज आलम, योगेश सिंह, शबीहा खातून, रूपेंद्र सिंह चौहान, शाईना, अरविंद कुमार, धनंजय कनौजिया, अनिल यादव, राजेंद्र यादव, गोविंद यादव, दीप्ति सिंह, अमनराथ मिश्रा, विपेंद्र बहादुर सिंह, गरिमा सिंह, संजय अवस्थी, सुजीत यादव, सुखलाल वर्मा, नौशाद खान, प्रदीप सिंह कुशवाहा, चेतराम और रमाशंकर सिंह को सीओ कार्यालय में ही इधर से उधर किया गया है। युवती को बदनाम करने की धमकी पर मुकदमा
प्रयागराज ,एक युवती को मोबाइल पर काल करके अश्लील बात करने और फोटो भेजकर बदनाम करने की धमकी देने के आरोप में शादाब के खिलाफ कोतवाली थाने में छेड़खानी, आइटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपित हत्तानगर कुंडा प्रतापगढ़ का रहने वाला है। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि शादाब को उसकी बेटी की फोटो कहीं से मिल गई थी। उसी के जरिए वह बेटी को बदनाम करने व नाजायज संबंध बनाने की धमकी दे रहा है। बेटी की ससुराल में फोन करके सगाई तोड़वा दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। कर्मचारी की अंगुली तोड़ने पर रिपोर्ट
प्रयागराज ,चुनाव के दौरान मारपीट कर कर्मचारी काशीनाथ की अंगुली तोड़ने पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रामचंद्र यादव के विरुद्ध जार्जटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में कार्यरत काशीनाथ का आरोप है कि ईवीएम मशीन के रखरखाव को लेकर समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह के साथ ड्यूटी पर था। तभी उसके साथ मारपीट की गई। मामले में विभागीय कार्रवाई न होने पर वह लगातार धमकी दे रहा है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies