जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सदर तहसील में इलाहाबाद प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 की मतगणना के लिए बनाये गये मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सदर तहसील में इलाहाबाद प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 की मतगणना के लिए बनाये गये मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सदर तहसील में इलाहाबाद प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 की मतगणना के लिए बनाये गये मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी ने मतगणना प्रक्रिया की वीडियो रिकार्डिंग कराये जाने के साथ ही सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार ने इलाहाबाद प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2022 मतगणना की तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सदर तहसील का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रत्येक बिंदुओं पर मजिस्टेªट और क्षेत्राधिकारी की तैनाती के साथ-साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने मतगणना स्थल के चारों तरफ भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया तथा पीने योग्य पानी सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिये। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन श्री हर्षदेव पाण्डेय, एडीएम सिटी श्री मदन कुमार एवं एस0पी0 सिटी श्री दिनेश सिंह सहित अन्य सभी सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies