प्रयागराज: प्रयागराज में आज 18 अप्रैल से स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ हो रहा है। 23 अप्रैल तक आयोजित होने वाले ब्लाक स्तरीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चाका से होगा। स्वास्थ्य मेले का उद्देश्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से संबंधित विभिन्न सेवाएं जैसे मातृ शिशु कल्याण, टीकाकरण, परिवार नियोजन, संचारी एवं गैर संचारी रोगों से संबंधित सेवाएं प्रदान करना एवं प्रचार-प्रसार करना, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत, जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थिंयों का आयुष्मान कार्ड बनाना, डिजिटल स्वास्थ्य आई कार्ड बनाने की सुविधा प्रदान करना, रोगों की शीघ्र पहचान हेतु परीक्षण आदि शामिल है। सभी विकासखंडों में लगेगा स्वास्थ्य मेला
19 अप्रैल को स्वास्थ्य मेले का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जसरा, मऊआइमा, शंकरगढ़ एवं सोरांव में, 20 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहरिया, कोरांव, कौड़िहार एवं भगवतपुर में, 21 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र माण्डा, सैदाबाद, रामनगर एवं होलागढ़, 22 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेजा, हण्डिया, कोटवा बनी, करछना एवं फूलपुर तथा 23 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनूपुर, कौंधियारा एवं प्रतापपुर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाएगा।
