प्रयागराज-कौशांबी एमएलसी सीट से बीजेपी जीती:केपी श्रीवास्तव ने सपा उम्मीदवार वासुदेव यादव को 1658 मतों से हराया..
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज-कौशांबी एमएलसी सीट से बीजेपी जीती:केपी श्रीवास्तव ने सपा उम्मीदवार वासुदेव यादव को 1658 मतों से हराया..


प्रयागराज-कौशांबी एमएलसी सीट से बीजेपी जीती:केपी श्रीवास्तव ने सपा उम्मीदवार वासुदेव यादव को 1658 मतों से हराया
प्रयागराज36 मिनट पहले

प्रयागराज-कौशांबी एमएलसी सीट की मतगणना शुरू हो गई है।

प्रयागराज और काैशांबी एमएलसी सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर केपी श्रीवास्तव चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने सपा प्रत्याशी वासुदेव यादव को करीब 16 58 मतों से हरा दिया है।

एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी केपी केपी श्रीवास्तव को 3180, सपा प्रत्याशी बासुदेव यादव को 1522 मत मिले। 252 मत अवैध रहा। निर्दलीय प्रत्याशी कमल कुमार को 21, अभिषेक को 13 तथा धर्मराज को 11 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी 1658 मतों से विजयी हुए।

मतगणना कड़ी सुरक्षा-व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। वीडियो ग्राफी भी कराई गई है। कुल 33 बूथ पर 5104 मतों में से 5000 मत पड़े थे, जिनकी गिनती हुई।

9 अप्रैल को 33 बूथों पर हुआ था मतदान

प्रयागराज-कौशांबी विधान परिषद सीट पर नौ अप्रैल को मतदान हुआ था। कुल 97.96 फीसदी लोगों ने मतदान किया था। कुल 33 बूथों में पांच बूथों पर मतदान 100 प्रतिशत रहा था। इनमें प्रयागराज के होलागढ़, फूलपुर, कौंधियारा और चाका ब्लॉक शामिल रहे। कौशांबी के चायल में भी 100 प्रतिशत मतदान हुआ था।

भाजपा के डॉ. केपी श्रीवास्तव व सपा के वासुदेव यादव के बीच थी टक्कर

इलाहाबाद-कौशांबी सीट से भाजपा ने डॉ. केपी श्रीवास्तव को मैदान में उतारा था तो वहीं पूर्व एमएलसी व पूर्व शिक्षा निदेशक वासुदेव यादव सपा के टिकट पर दांव आजमाया। दोनों के बीच कड़ी टक्कर हुई। हालांकि अंतिम रुझान में वासुदेव यादव चुनाव हार गए।

अगर भाजपा प्रत्याशी डॉ. केपी श्रीवास्तव की बात करें तो वह 1993 से 1998 तक एशिया के सबसे बड़े एजुकेशनल ट्रस्ट केपी ट्रस्ट के अध्यक्ष रहे हैं। डाॅ. केपी श्रीवास्तव को 2000 में इलाहाबाद का माहापौर भी चुना गया था। वर्तमान में वे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा नई दिल्ली के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। इसके अलावा पूर्वांचल विकास बोर्ड के सदस्य के पद भी कार्यरत हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies