सहारनपुर(ए पी सिंह): सहारनपुर के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी गंगोह के कुशल पर्वेक्षण मे नशीले पदार्थो की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना नानौता पुलिस द्वारा 02 अभियुक्तगण 1. शहजाद पुत्र रियासत नि0ग्राम ढाकादेई थाना नानौता जनपद सहारनपुर 2. कासिम पुत्र निसार नि0ग्राम ढाकादेई थाना नानौता जिला सहारनपुर को तीतरो मोड से ग्राम आभा की तरफ 60 कदम की दूरी से दिनांक 14.04.2022 को समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 600-600 प्रतिबन्धित नशीली गोलिया (एल्प्राजोलम) बरामद की गयी। जिसके सम्बन्ध मे थाना नानौता पर मु0अ0सं0 94/22 धारा 8/22 NDPS ACT बनाम शहजाद उपरोक्त व मु0अ0स0 0095/22 धारा 8/22 NDPS ACT बनाम कासिम उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। अभियुक्तो को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अभियुक्तगण का नाम व पता:-
1-शहजाद पुत्र रियासत नि0ग्राम ढाकादेई थाना नानौता, सहारनपुर।
2-कासिम पुत्र निसार नि0ग्राम ढाकादेई थाना नानौता, सहारनपुर।
बरामदगी का विवरण:-
1-600 नशीली गोलिया (एल्प्राजोलम)
2-600 नशीली गोलिया (एल्प्राजोलम)
गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नाम:–
1-थानाध्यक्ष श्री चन्द्रसैन सैनी थाना नानौता, सहारनपुर।
2-उ0नि0 श्री पुष्पेन्द्र कुमार थाना नानौता, सहारनपुर।
3-है0का0 592 विजय कुमार थाना नानौता, सहारनपुर।
4-का0 1258 सुमित कुमार थाना नानौता, सहारनपुर।
