सहारनपुर (ए पी सिंह): अवगत कराना है कि दिनांक 05-04-2022 को जनपद सहारनपुर में यूपी-112 में संचालित पीआरवी 0954 को इवेंट 0413 के माध्यम से बाइक चोरी की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पीआरवी 0954 पर तैनात कमांडर श्री दीपक कुमार व पायलट श्री जसवीर सिंह द्वारा मौके पर पहुंचकर एक वाहन चोर को चोरी की बाइक सहित पकड़ कर थाना मंडी पर सुपुर्द किया गया। थाना मंडी पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक करते हुए जेल भेजा गया। पीआरवी 0954 पर तैनात कर्मचारियों द्वारा किये गये सराहनीय कार्य के लिए डॉ0 अजय पाल, पुलिस अधीक्षक, यूपी-112 मुख्यालय, लखनऊ द्वारा दिनांक 06-04-2022 को प्रशस्ति पत्र देकर उनके सराहनीय कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की गई !!
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
1-रवि पुत्र रमेश नि0 बल्ला गांव थाना असन्द जिला करनाल हरियाणा ।
बरामदगी का विवरण:-
1-05 बोतल अवैध शराब
2-01 नाजायज चाकू
पुलिस पार्टी का नाम:-
1-कमांडर श्री दीपक कुमार, पीआरवी 0954, यूपी 112 सहारनपुर।
2- पायलट श्री जसवीर सिंह, पीआरवी 0954, यूपी 112 सहारनपुर।
