सहारनपुर(ए पी सिंह): अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन मे थानाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र कुमार राय थाना चिलकाना के कुशल नेतृत्व मे थाना चिलकाना पुलिस द्वारा वांछित एवं एनबीडब्ल्यू अभि0गणो की गिरफ्तारी अभियान के दौरान अवैध रूप से सट्टे की खाई बाडी करते हुए दिनांक 08.04.2022 को समय करीब 13.25 बजे अभि0 मांगेराम सैनी पुत्र बनारसीदास निवासी मौ0 गढी कस्बा व थाना चिलकाना स0पुर को मौ0 गढी से पर्चा सट्टा गत्ता, पेन्सिल व नकद 840/- रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध मे थाना थिलकाना पर मु0अ0सं0 111/2022 धारा 13 (जी) एक्ट पंजीकृत किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
अभियुक्त का नाम/पताः-
1-मांगेराम सैनी पुत्र बनारसीदास निवासी मौ0 गढी कस्बा व थाना चिलकाना स0पुर।
*गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
1-मु0अ0सं0 408/2020 धारा 13जी एक्ट थाना चिलकाना स0पुर।
2-मु0अ0सं0 111/22 धारा 13 जी एक्ट थाना चिलकाना स0पुर ।
3-निवारक कार्यवाही सं0 38/2022 धारा 110G सी0आर0पी0सी0 थाना चिलकाना स0पुर।
बरामदगी का विवरणः-
1-पर्चा सट्टा गत्ता , पेन्सिल व नकद 840/- रूपये
गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्म0गणः-
1-उ0नि0 मुकेश दिनकर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर।
2-का0 1034 रविन्द्र कुमार थाना चिलकाना सहारनपुर।
3-का0 837 नीटू कुमार थाना चिलकाना सहारनपुर।
