सहारनपुर(ए पी सिंह): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा जनपद सहारनपुर मे अवैध अस्लाहों की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक, नगर व क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम, सहारनपुर के पर्यवेक्षण मे व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर दिनांक 03.04.2022 को समय करीब 18.32 बजे अन्सारी रोड मछली पुल पर हिस्ट्रीशीटर अपराधी शाहरुख पुत्र कल्लू खलिफा निवासी डिब्बो वाली गली लोहानी सराय थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया । जिसके कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर नाजायज बरामद हुआ । जिसके सम्बन्ध मे थाना को0 नगर पर मु0अ0स0 84/22 धारा 3/25 A ACT पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । अभियुक्त शाहरूख उपरोक्त थाना को0 नगर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जो शातिर किस्म का अपराधी है व जिसकी HS NO 77A है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-*
1-शाहरुख पुत्र कल्लू खलिफा निवासी डिब्बो वाली गली लोहानी सराय थाना कोतवाली नगर जनपद सहारनपुर (उम्र करीब 23 वर्ष )
*बरामदगी का विवरणः-*
1-01 नाजायज तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस 315 बोर
*गिरफतार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-*
1-मु0अ0स0 5/19 धारा 379/411 भादवि थाना जीआरपी सहारनपुर ।
2-मु0अ0स0 18/19 धारा 414 भादवि थाना जीआरपी सहारनपुर।
3-मु0अ0स0 19/19 धारा 398/401 भादवि थाना जीआरपी सहारनपुर।
4-मु0अ0स0 27/19 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना जीआरपी सहारनपुर।
5-मु0अ0स0 16/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना जीआरपी सहारनपुर।
6-मु0अ0स0 84/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कोतवाली नगर स0पुर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-*
1-उ0नि0 सतेन्द्र कुमार थाना कोतवाली नगर स0पुर।
2-उ0नि0 प्रेमपाल धामा थाना कोतवाली नगर स0पुर।
3-है0का0 19 नरेन्द्र कुमार थाना कोतवाली नगर स0पुर।
4-का0 2330 सचिन कुमार थाना कोतवाली नगर स0पुर।
