प्रयागराज की ऐतिहासिक होली का आनंद घर बैठे भी उत्तर प्रदेश की गाथा न्यूज़ पर ले सकते हैं।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज की ऐतिहासिक होली का आनंद घर बैठे भी उत्तर प्रदेश की गाथा न्यूज़ पर ले सकते हैं।



प्रयागराज:  प्रेम व सौहार्द के पर्व होली पर हर कोई आनंदित है। चारों ओर रंग व अबीर-गुलाल बरस रहा है। घरों में बच्चे व महिलाएं एक-दूसरे के ऊपर रंग डालकर फिल्मी गानों पर डांस कर रही हैं। होली के उत्साह व उमंग हर किसी को उल्लास से भर दिया है। चौराहों व गली-मोहल्लों में होलियारों की भीड़ जुटी है। हर बार की तहत सबसे ज्यादा रौनक लोकनाथ चौराहा पर है। कपड़ा फाड़ होली खेलने के लिए हजारों युवाओं का जमघट लगा है। होलियारे 'अपनी तो जैसे तैसे..., तारे गिन-गिन..., अभी तो पार्टी शुरू हुई है..., रंग बरसे भीगे चुनर वाली..., नाकाबंदी-नाकाबंदी... जैसे गीतों पर थिरक रहे हैं। सनातन धर्मावलंबियों ने शुक्रवार की सुबह होलिका तापने की परंपरा निभाई। होलिका की परिक्रमा करके उसकी राख को माथे पर लगाया। फिर घर आकर बड़ों का आशीर्वाद लिया। इसके बाद रंग खेलने का सिलसिला शुरू हो गया है। हर आयु वर्ग के लोगों में उत्‍साह और उल्‍लास का माहौल है। होली पर्व पर चहुंओर रंगों की बारिश हो रही है। लोकनाथ चौराहा, जानसेनगंज, कटरा, दारागंज, अलोपीबाग, झूंसी, नैनी, फाफामऊ, राजरूपपुर सहित हर मोहल्ला के चौराहा पर युवाओं की भीड़ जुटी। लोकनाथ मिलन संघ की ओर से होलियारों पर टेसू के फूल, अबीर-गुलाल व रंगों को फव्वारा के जरिए डाला जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies