योगी कैबिनेट में इस बार किस-किसको मिलेगी जगह? दिल्ली में कल अमित शाह संग मंथन करेंगे बीजेपी के बड़े नेता
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

योगी कैबिनेट में इस बार किस-किसको मिलेगी जगह? दिल्ली में कल अमित शाह संग मंथन करेंगे बीजेपी के बड़े नेता

 

UPKG News


लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election Result) में बीजेपी की शानदार जीत के बाद अब सरकार गठन को लेकर तैयारियां चल रही है. यूपी में नई सरकार के स्वरूप को लेकर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर चल रहा है. अब खबर है कि यूपी मंत्रिमंडल (UP New Cabinet) और सरकार गठन को लेकर प्रदेश के नेताओं की कल शाम यानी 16 मार्च को दिल्ली में बड़ी बैठक हो सकती है. इस बैठक में जेपी नड्डा और अमित शाह के साथ बीजेपी के संगठन मंत्री बीएल संतोष, केशव प्रसाद मौर्य, दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह, सुनील बंसल, धर्मेंद्र प्रधान और राधा मोहन सिंह योगी मंत्रिमंडल के चेहरों पर मंथन करेंगे. खबर है कि आगामी 21 या 22 मार्च को यूपी की नई सरकार शपथ ग्रहण कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक, इस दिन योगी आदित्यनाथ के साथ करीब 40 मंत्री शपथ ग्रहण कर सकते हैं. इस नए मंत्रिमंडल में बीजेपी संगठन में से भी कई चेहरों को तरजीह मिल सकती है.

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी इस बार लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए यूपी मंत्रिमंडल में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का खासा ध्यान रख रही है. इसके लिए करीब दो दर्जन से अधिक मौजूदा मंत्रियों के साथ नए चेहरों को भी शामिल करने की रणनीति बनाई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यूपी सरकार में पूर्व एडीजी और कन्नौज सदर से नवनिर्वाचित विधायक असीम अरुण और ईडी के पूर्व संयुक्त निदेशक व सरोजनी नगर सीट से विधायक राजेश्वर सिंह के अलावा उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल और आगरा ग्रामीण सीट से विधायक बनीं बेबीरानी मौर्य और बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा एमएलसी अरविंद कुमार शर्मा को भी मंत्री बनाया जा सकता है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies