MLC के नामांकन का आज आखिरी दिन:प्रयागराज के BJP प्रत्याशी केपी श्रीवास्तव आज करेंगे नामांकन,
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

MLC के नामांकन का आज आखिरी दिन:प्रयागराज के BJP प्रत्याशी केपी श्रीवास्तव आज करेंगे नामांकन,


प्रयागराज: प्रयागराज-कौशांबी क्षेत्र के MLC पद के लिए नामांकन करने का आज सोमवार को आखिरी दिन है। कलेक्ट्रेट में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। आज भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी केपी श्रीवास्तव भी नामांकन पत्र दाखिल करने कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। उनके नामांकन में पूर्व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, सिद्धार्थ नाथ सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, केसरी देवी पटेल समेत कई दिग्गज व पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल होंगे। आज आखिरी दिन होने के कारण कलेक्ट्रेट परिसर में भीड़ होने की संभावना ज्यादा है इसलिए यहां पुलिस फोर्स बड़ी संख्या में तैनात कर दी गई है।
सपा और भाजपा में है सीधे लड़ाई
प्रयागराज-कौशांबी क्षेत्र में विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच सीधे मुकाबला है। सपा ने बासुदेव यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। निर्दल प्रत्याशी के रूप में कमल मिश्रा ने भी नामांकन पत्र जमा किया है। 10 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद सपा एक बार फिर से मजबूती के साथ मैदान में तो वहीं भाजपा भी यह सीट जीतने में सफलता पाना चाहती है।
प्रयागराज में नौ अप्रैल को होना है मतदान
नामांकन की आखिरी तारीख पहले 19 मार्च घोषित की गई थी लेकिन 19 मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के कारण एक दिन का समय बढ़ा दिया गया था। 20 मार्च को रविवार की छुट्‌टी थी इसलिए नामांकन की आखिरी दिन 21 मार्च की गई थी। नामांकन पत्रों की जांच 22 मार्च को होगी। प्रत्याशी 24 मार्च को नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं। प्रयागराज-कौशांबी क्षेत्र के लिए नौ अप्रैल को मतदान होना है और 12 मार्च को मतगणना होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies