प्रयागराज के जिस वार्डब्वाय की हत्‍या हुई, उसके पिता और दोस्त को भी गला रेतकर मौत के घाट उतारा गया था
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज के जिस वार्डब्वाय की हत्‍या हुई, उसके पिता और दोस्त को भी गला रेतकर मौत के घाट उतारा गया था



प्रयागराज (एस सिंह): प्रयागराज में मोतीलाल नेहरू मेडिकल के सर्वेंट क्वार्टर में जिस तरह से वार्डब्वाय पंकज पटेल की हत्या की गई है, उसी तरह उसके पिता रामराज व साथी रिंकू का भी कत्ल हुआ था। इस आधार पर जार्जटाउन पुलिस पुरानी घटनाओं से भी इस हत्याकांड का कनेक्शन खंगाल रही है। इसके साथ ही अब तक की छानबीन में कई और अहम जानकारी हाथ लगी है, जिसकी सच्चाई का पता लगाया जा रहा है।
तफ्तीश में जुटी पुलिस को पता चला है कि पंकज के पिता रामराज अल्लापुर स्थित मकान में रहते थे। वर्ष 1998 में उनकी गला रेतकर हत्या की गई थी। इसके बाद वर्ष 2014 में बेहद करीबी दोस्त रिंकू का भी कत्ल हुआ था। अब पंकज को मौत के घाट उतारा गया। ऐसे में उन घटनाओं में जिन पर आरोप लगा था और जिनके नाम प्रकाश में आए थे, उनकी भूमिका की जांच की जाएगी ताकि कुछ सुराग मिल सके।
यह बात भी कही जा रही है कि होली से पहले पंकज की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी। वह भी साथ गया था और फिर वापस सर्वेंट क्वार्टर लौट आया था। फिर उसने कुछ लोगों के साथ शराब पी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि पंकज के बारे में जानकारी रखने वाला कोई शख्स मुखबिरी कर सकता है कि वह सर्वेंट क्वार्टर में अकेले है। इसका फायदा कातिलों ने उठाया और फिर घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस कई बिंदु पर जांच कर रही है। मोबाइल की काल डिटेल रिपोर्ट भी निकलवाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies