घूरपुर क्षेत्र में 1994 हुए चर्चित दौना कांड के पीडि़त परिवार का फिर से उत्पीडऩ किया जा रहा!
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

घूरपुर क्षेत्र में 1994 हुए चर्चित दौना कांड के पीडि़त परिवार का फिर से उत्पीडऩ किया जा रहा!

प्रयागराज:  याद करें प्रयागराज जिले के घूरपुर में 1994 में हुए दौना कांड। उस घटना को याद कर आज भी लोगों का रुह कांप जाता है। ऐसी घृणित घटना ही थी जो लोगों के जेहन में आज भी है। यह कांड एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। इस कांड के पीडि़त परिवार का फिर से उत्पीडऩ करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन हरकत में आ गया है। एडीजी प्रेम प्रकाश ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित को मामले की जांच सौंपी है। एसपी पीडि़त परिवार से मुलाकात कर उनका बयान दर्ज करेंगे। चर्चित दौना कांड की गूंज लोकसभा व विधानसभा तक पहुंची थी दौना कांड जब हुआ था तो इसका मामला लोकसभा और विधानसभा में गूंजा था। यह मामला काफी चर्चित हुआ था। इधर सप्ताह भर से दौना कांड फिर सुर्खियों में आ गया है। पीडि़त परिवार के उत्पीडऩ की बात सामने आई। पीडि़त परिवार का आरोप है कि पट्टे की जमीन पर बोई हुई सरसों की फसल को दौना कांड के आरोपितों ने जबरन काट लिया। जमीन पर कब्जा भी कर लिया है। विरोध किया तो जातीय आधार पर अपमानित किया गया। पीडि़त परिवार का यह भी आरोप है कि स्थानीय पुलिस ने एफआइआर दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक नहीं लिखी है। एडीजी इस मामले में हैं गंभीर मामला एडीजी प्रेम प्रकाश के संज्ञान में आया तो उन्होंने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की एक बार फिर से एसपी यमुनापार से जांच करने को कहा। साथ ही पीडि़त परिवार का बयान दर्ज करने का निर्देश दिया। एसपी यमुनापार द्वारा पीडि़त परिवार का बयान लेने के बाद पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक फिर से एफआइआर दर्ज होगी। दौना कांड क्‍या है, क्‍यों हुआ था चर्चित 21 जनवरी 1994 में प्रयागराज के घूरपुर थाना क्षेत्र के दौना गांव में दलित महिला को गांव के पटेल बिरादरी के अभियुक्‍तों ने निर्वस्‍त्र कर पूरे गांव में घुमाया था। अब इसके पहले क्‍या हुआ था इसे भी जान लें। इस घटना के दो दिन पूर्व पीडि़ता के पुत्र और अभियुक्‍त के पुत्र के बीच खेत में मटर तोड़ने के विवाद में मारपीट हुई थी। अभियुक्‍तों ने इस घटना के बाद बदला लेने की नीयत से ही पीडि़ता को पकड़ लिया और ऐसी शर्मनाक हरकत कर डाली। साथ उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी थी। इस घटना के बाद राजनीति में मानो भूचाल सा आ गया था। राजनीतिक दलों की ओर से तीखी प्रतिक्रिया भी दी गई थी। गांव पुलिस छावनी में बदल गया था। कोर्ट में कई वर्षों बाद आठ अभियुक्‍तों को सजा सुनाई थी।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies