करछना विधानसभा में सपा की बैठक ,सत्ता भले किसी को मिली, लेकिन जनता के नेता अखिलेश यादव ही हैं: नरेन्द्र सिंह
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

करछना विधानसभा में सपा की बैठक ,सत्ता भले किसी को मिली, लेकिन जनता के नेता अखिलेश यादव ही हैं: नरेन्द्र सिंह




समाजवादी विचारधारा के अधिसंख्य मतदाताओं के दम पर विजय हासिल होगी- योगेश यादव

 करछना प्रयागराज (ए पी सिंह):  चूनावी बिगूल बजते ही समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दिन रात जनसंपर्क तेज कर दिए इसी कड़ी में बुधवार को इलाहाबाद कौशांबी यमएलसी प्रत्याशी को लेकर करछना विधानसभा के मुंगारी में जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई गई जिसमें समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं भारी संख्या मे जनप्रतिनिधि और नेता मौजूद रहे जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए सपा प्रत्याशी वासुदेव यादव ने कहा कि आज जिस तरह से ईवीएम मशीन का सहारा ले कर भारतीय जनता पार्टी सत्ता में काबिज हुई है जबकि बैलट पेपर में समाजवादी पार्टी की जीत हुई थी यह चुनाव बैलट पेपर से होगा, जिससे जीत हमारी होगी।
  प्रयागराज एमएलसी चुनाव के प्रभारी सपा प्रदेश सचिव नरेंद्र सिंह ने कहा कि आज भले ही छल कपट का सहारा लेकर भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने में कामयाब हो गई है, लेकिन आज भी जनता के दिलों पर अखिलेश यादव का ही राज है। अगर वासुदेव यादव चुनाव जीतते है तो निश्चित रूप से अखिलेश यादव के हाथों को मजबूती मिलेगी।

  जिला अध्यक्ष योगेश यादव ने कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए सपा एमएलसी प्रत्याशी को भारी बहुमत से जिताने के लिए अपील की कहा कि आज हम लोगों के सामने दमन कारी सरकार है मजबूत बिपक्ष के लिए वासुदेव यादव को जिताना जरुरी है। पूर्व सांसद धर्म राज सिंह पटेल ने कहा कि आपकी आई हुई भारी भीड़ से यह बात तो तय है कि सपा उम्मीदवार जीत रहे हैं।

 बैठक का संचालन सपा जिला उपाध्यक्ष विनय कुशवाहा ने किया। संयोजक बाबा यादव रहे।

 बैठक में चाका प्रमुख अनिल पटेल, जिला पंचायत सदस्य राजेश्वर पाण्डेय, विजय राज सिंह (राजू सिंह), जिलापंचायत सदस्य डा.विजय, पप्पू यादव,शनिल अहमद, पप्पू इसराइल, नाटे चौधरी,त्रिभुवन यादव, रविश तिवारी आदि रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies