खुलासा :प्रेमी ने भाड़े के हत्यारों से रेतवा दिया गला , पत्नी ने कहा था, कुछ उपाय करो पंकज का
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

खुलासा :प्रेमी ने भाड़े के हत्यारों से रेतवा दिया गला , पत्नी ने कहा था, कुछ उपाय करो पंकज का

 UPKG News

प्रयागराज: मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के वार्ड ब्वॉय पंकज पटेल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी ने जब राज उगला तो पुलिस वाले भी सन्न रह गए। दो बच्चों की मां ने पति को रास्ते से हटाने के लिए अपने प्रेमी गोलू का सहारा लिया और किसी तरह से पति को रास्ते से हटाने के लिए उपाय करने के लिए कहा। प्रेमी ने भी बिना देर किए भाड़े के दो कातिलों को बुलाकर पंकज पटेल का काम तमाम कर दिया। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के सामने जब कुसुम ने पूछताछ में हत्याकांड के संबंध में राज उगले तो अफसर भी चौंक गए। उसने कहा कि पंकज शराब के नशे में उसे पीटता था। अनापशनाप खर्चे करता था और टोकने पर मारपीट पर उतारू हो जाता था। गोलू उसके करीब आया तो उसे सहारा मिला। घर का माहौल बिगड़ता ही जा रहा था। अल्लापुर का मकान बेचकर जो रुपये मिले थे, उन्हीं से नैनी में उसके नाम एक जमीन खरीदी थी। लेकिन बाकी की रकम उड़ाने में लगा था। ऐेसे में तंग आकर एक दिन उसने गोलू से कहा था कि पंकज का कुछ उपाय करो।

पति से रिश्ते नहीं थे अच्छे
अफसरों ने बताया कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि कुसुम के अपने पति से रिश्ते अच्छे नहीं थे। जनवरी में एक्सीडेंट के बाद पंकज के अस्पताल में भर्ती होने के दौरान गोलू ने परिवार की बेहद मदद की थी। इसी दौरान वह कुसुम के करीब आ गया था। जिसके बाद से पति-पत्नी के रिश्ते बिगड़ते चले गए। कुुसुम पति की शराब और अय्याशी की आदतों से भी बेहद परेशान थी। यही वजह थी कि उसने गोलू संग मिलकर यह साजिश रची। उसे लगा था कि पति की मौत के बाद नौकरी उसे मिल जाएगी और प्रॉपर्टी की मालिक भी वही होगी। उधर, गोलू ने उससे शादी का वादा किया था।

पिता की मौत के बाद मां जेल में, किसके सहारे जीएंगी मासूम?
इस मामले के खुलासे के बाद अब पंकज की दो मासूम बेटियों के सामने संकट खड़ा हो गया है। गौरतलब है कि दो बेटियों में एक सात और दूसरी पांच साल की है। पिता की मौत हो चुकी है और मां जेल जा चुकी है। छोटी सी उम्र में उनके सामने अभी पहाड़ सी जिंदगी है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर वह अब किसके सहारे जीएंगी। फिलहाल दोनों ननिहाल में अपने मामा के पास हैं।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies