करछना प्रयागराज: करछना में 16 मार्च को हुए मंगला प्रसाद पांडेय हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार की शाम खुलासा कर दिया। हत्या की साजिश फतेहगढ़ जेल में बंद शातिर अपराधी लवकुश पांडेय उर्फ राजा पांडेय व विद्या कांत विश्वकर्मा ने मिलकर रची थी।
शातिरों ने भाड़े के हत्यारों का इंतजाम किया। पहले तो मंगला प्रसाद पांडे को कार से रौंदने की कोशिश की और जब वह बच गया तो पेचकस से ताबड़तोड़ 19 बार वारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या में शामिल सात आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड का खुलासा करने में लगी टीम को एसएसपी ने 25 हजार रुपये का नकद इनाम भी दिया है।
फैसला आने से पहले कर दी थी मंगला प्रसाद की हत्या
प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि 16 मार्च 2022 को फतेहगढ़ जेल में बंद शातिर अपराधी लव कुश पांडे उर्फ राजा पांडे पुत्र चंद्रमा प्रसाद पांडे निवासी बीरपुर थाना करछना ने जेल में ही बंद विद्या कांत विश्वकर्मा के साथ मिलकर मंगला प्रसाद पांडे की हत्या की साजिश रची थी।
जेल में बंद विद्या कांत विश्वकर्मा ने अपने भाई कमलेश पांडे व साले राहुल द्विवेदी, ससुर राजधर द्विवेदी के साथ मिलकर भाड़े के हत्यारों का इंतजाम किया था। मंगला प्रसाद पांडे एक मुकदमें में वादी थे और उसका जल्द फैसला आने वाला था। यही कारण है कि फैसला आने से पहले ही उसकी हत्या की साजिश रच डाली गई। उसे रास्ते से हटाने के लिए भाड़े के हत्यारों को 90 रुपए एडवांस भी दिए गए थे। यही कारण है कि पूर्व नियोजित षडयंत्र के तहत विद्या कांत विश्वकर्मा ने उसकी हत्या की साजिश रची थी।
पहले बाइक में क्वालिश कार से टक्कर मारी थी
16 मार्च 2022 को मंगला प्रसाद पांडेय अपनी बाइक से बाजार जा रहे थे। वह अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचे थी तभी पीछे से क्वालिश कार से उसे रौंदने की कोशिश की गई। हत्यारों ने देखा कि टक्कर मारने के बाद भी मंगला प्रसाद पांडेय की मौत नहीं हुई है। इसके बाद पेचकस से ताबड़तोड़ 19 बार वारकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया । इस संबंध में 17 मार्च को करछना में मुकदमा दर्ज किया गया था।
इनकी हुई गिरफ्तारी
28 मार्च को पुलिस ने मुकदमें में नामजद राज धर द्विवेदी पुत्र केशव प्रसाद निवासी मसिका औद्योगिक थाना क्षेत्र प्रयागराज, महेंद्र पटेल, सचिन पटेल, सचिव यादव, विजय यादव, अनुज तिवारी और राहुल वाल्मीकी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त सचिन पटेल की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किए गए
