प्रयागराज… विभागीय परीक्षा के लिए आवेदन 30 अप्रैल तक:स्थायीकरण और प्रमोशन के लिए UPPSC कराएगा परीक्षा,
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज… विभागीय परीक्षा के लिए आवेदन 30 अप्रैल तक:स्थायीकरण और प्रमोशन के लिए UPPSC कराएगा परीक्षा,



प्रयागराज: प्रदेश के सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर तैनात अफसरों के स्थायीकरण एवं प्रमोशन के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसका आवेदन 30 अप्रैल तक किया जा सकता है। विभागीय परीक्षा 2022 उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग हाल में आयोजित की जाएगी।
इन पदों के लिए मांगे गए आवेदन
उत्तर प्रदेश सहकारी एवं पंचायत लेखा परीक्षा सेवा अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, वन विभाग के अधिकारी, सिंचाई विभाग के अधिकारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी, स्टाम्प एवं निबंधन के अधिकारी, सहकारिता विभाग के अधिकारी, गन्ना विकास विभाग के अधिकारी, अधिनस्थ राजपत्रित सेवा के अधिकारी आदि पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
यहां भेजे फार्म
आयोग के परीक्षा नियंत्रक एवं संयोजक विभागीय परीक्षाएं अरविंद कुमार मिश्रा के अनुसार, परीक्षा का कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। यह आवश्यक नहीं कि आवेदन छपे हुए फार्म पर हो, लेकिन वे संलग्न फार्म 1-2 में भेजे जाएंगे। आवेदन पत्र स्थानीय विभागीय कार्यालय के सक्षम अधिकारी के माध्यम से संयोजक विभागीय परीक्षाएं कार्यालय, उत्तर प्रदेश 10 कस्तूरबा गांधी मार्ग प्रयागराज तक 30 अप्रैल तक दिया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies