यमुनापार के शंकरगढ़ में वृद्ध की किसने और क्‍यों हत्‍या की, पुलिस जांच कर रही है।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

यमुनापार के शंकरगढ़ में वृद्ध की किसने और क्‍यों हत्‍या की, पुलिस जांच कर रही है।



प्रयागराज:  प्रयागराज में हत्‍या हो गई है। यमुनापार के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात में बुजुर्ग की हत्‍या कर दी गई। लघुशंका को वह गया था, इसी दौरान कातिलों ने उसके सिर पर फावड़े से हमला किया था। वारदात की जानकारी सुबह हुई तो लोग अवाक रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद स्‍वजनों से पूछताछ की। हत्‍या की वजह फौरी तौर पर भूमि विवाद बताया जा रहा है। कुछ लोगों पर शक जताया गया है। पुलिस जांच कर रही है। लघुशंका के लिए गया था बुजुर्ग, वहीं उस पर हुआ हमला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में रहने वाले 75 वर्षीय बिहारीलाल की मंगलवार रात फावड़ा से मारकर हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह परिजन घर के बाहर निकले तो बिहारी लाल की लाश खून से लथपथ पड़ी थी। हत्या से गांव में खलबली मच गई। सूचना पर शंकरगढ़ थाने की पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई। अभी तक घटना का कारण साफ नहीं है, लेकिन जमीनी रंजिश की बात सामने आ रही है। घरवालों ने गांवों के कुछ लोगों पर शक जताया है। सुबह रक्‍तरंजित शव हाते में मिला बिहारी लाल गांव में अपने परिवार के साथ रहता था। खेती करके गुजर-बसर करता था। बताया जाता है कि मंगलवार रात को मकान के एक कमरे में सो रहा था। इसी बीच वह लघुशंका करने के लिए अपने हाते में गया था। उसी दौरान किसी ने उसके सिर पर फावड़ा से वार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद कातिल वहां से भाग निकले। बुधवार सुबह जब घरवालों की नींद खुली और वे हाते में पहुंचे तो वहां बिहारी लाल की रक्‍तरंजित लाश देख बिलख पड़े। थोड़ी देर में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सभी लोग हत्या से हतप्रभ थे। शंकरगढ़ थानाध्‍यक्ष बोले- सुराग मिले हैं, संदिग्‍ध लोगों की हो रही तलाश थानाध्यक्ष शंकरगढ़ मनोज सिंह का कहना है कि परिवार वाले हत्या के कारणों के बारे में नहीं बता पा रहे हैं। कुछ सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies