पेट्रोल-डीजल पर 10 दिनों में बढ़े 6.40 रुपये, फिर भी यूपी के इन जिलों में मिल रहा सस्‍ता
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पेट्रोल-डीजल पर 10 दिनों में बढ़े 6.40 रुपये, फिर भी यूपी के इन जिलों में मिल रहा सस्‍ता



लखनऊ. पेट्रोल और डीजल की कीमत (Petrol-Diesel Price March 31) में पिछले 10 दिनों में 6 रुपये से ज्यादा की बढ़ोतरी हो चुकी है. जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था कि यूपी समेत पांच राज्‍यों के विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी होगी, ठीक वैसा ही हो रहा है. यूपी में पिछले दो दिनों में पेट्रोल का दाम कई जिलों में 100 रुपये के पार चला गया है. बहरहाल, यूपी में कई शहर ऐसे हैं जहां पेट्रोल और डीजल के दाम प्रदेश के दूसरे शहरों के मुकाबले कम है. प्रदेश के एक छोर से दूसरे छोर के शहरों के बीच पेट्रोल डीजल के दामों में दो रुपये तक का फासला है. तब ये जानना जरूरी हो जाता है कि यूपी के किन शहरों में पेट्रोल और डीजल दूसरे शहरों के मुकाबले सस्ता है.झांसी में सबसे सस्‍ता मिल रहा पेट्रोल
यूपी में पेट्रोल के दाम 101 रुपये से लेकर 103 रुपये प्रति लीटर तक हैं. आखिर एक ही प्रदेश में दाम में दो रुपये प्रति लीटर का अंतर क्यों है? आइए सबसे पहले जानते हैं कि किस शहर में महंगा और किस शहर में उससे सस्ता पेट्रोल बिक रहा है. झांसी ऐसा जिला है जहां पेट्रोल की कीमत 101.33 रुपये प्रति लीटर है. वहीं, दूसरे नंबर पर देवरिया है जहां पेट्रोल की कीमत 101. 42 रुपये प्रति लीटर है. जबकि हापुड़ में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 101.46 रुपये है. इन शहरों में बिक रहा महंगा पेट्रोल अब बात करते हैं यूपी का वो शहर जहां सबसे महंगा पेट्रोल बिक रहा है. सुल्तानपुर ऐसा ही शहर है, जहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 103.77 रुपये है. दूसरे नंबर पर अम्बेडकरनगर है जहां पेट्रोल की कीमत 103.46 रुपये है. जबकि तीसरे नंबर पर बलिया है जहां एक लीटर पेट्रोल 103.14 रुपये में मिल रहा है. वहीं, इन जिलों में डीजल के रेट में भी कुछ ऐसा ही अंतर है.दरअसल किसी भी जिले के सभी पेट्रोल पम्पों पर पेट्रोल की कीमत एक सी नहीं होती. इलाके के हिसाब से एक ही जिले में कुछ पैसों का अंतर हो सकता है. यह कीमत डिपो से पेट्रोल पम्प की दूरी के आधार पर तय की जाती है. ऐसे में जिस जिले की दूरी पेट्रोलियम डिपो से जितनी ज्यादा होगी, वहां कीमत भी उसी अनुपात में ज्यादा रखी जाती है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies