प्रयागराज: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की सम्मलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) 2021 की मुख्य परीक्षा रविवार 27 मार्च को संपन्न हो गई. यूपीपीएससी पीसीएस 2021 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट दो से ढाई महीने में जारी होने की संभावना है. इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में 678 रिक्त पदों पर भर्ती होनी है. यूपी पीसीएस 2021 में वैकेंसी से 3 गुना अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे. यानी करीब 2034 अभ्यर्थी संपन्न हुई मुख्य परीक्षा में पास किए जाएंगे. दरअसल, आयोग ने पिछले साल मुख्य परीक्षा के लिए 15 गुना और इंटरव्यू के लिए 3 गुना अभ्यर्थियों को पास करने का फैसला लिया था. 89.96% अभ्यर्थी हुए शामिल उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने पीसीएस 2021 की मुख्य परीक्षा का आयोजन प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद में कुल 17 केंद्रों पर किया. इसमें 89.96% अभ्यर्थी शामिल हुए. मुख्य परीक्षा के लिए कुल 6487 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था.
पीसीएस मेन 2021 संपन्न, तीन गुना अभ्यर्थी देंगे इंटरव्यू
Monday, March 28, 2022
0
Tags
