प्रयागराज: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आज दिनांक 12.03.2022 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद के तत्वाधान में जनपद न्यायालय, इलाहाबाद व समस्त तहसीलों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10 बजे किया गया। श्री नलिन कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जनपद न्यायाधीश, इलाहाबाद द्वारा श्री विकास श्रीवास्तव, एडीजे-2 श्री संजय कुमार शुक्ला, एडीजे–3, श्री चन्द्रपाल, एडीजे-5 व श्रीमती प्रज्ञा सिंह- द्वितीय, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद के साथ समस्त न्यायालय परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्री नलिन कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण / जनपद न्यायायधीश, इलाहाबाद द्वारा वादकारियों न्यायिक अधिकारीण, बैंक के प्रतिनिधिगण से मिल कर उनकी समस्याओं को सुना गया व उसका निराकरण करते हुए निस्तारित होने वाले वादो के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गई तथा आपसी सुलह समझौते के आधार पर मुकदमों के निस्तारण हेतु प्रोत्साहित किया गया
यह जानकारी श्रीमती प्रज्ञा सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इलाहाबाद द्वारा दी गयी
