दूध कारोबारी की हत्या में मुख्‍य आरोपित गिरफ्तार, तीन पर दर्ज है केस
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

दूध कारोबारी की हत्या में मुख्‍य आरोपित गिरफ्तार, तीन पर दर्ज है केस


प्रयागराज:  यूपी के कौशांबी जनपद में पिपरी थाना क्षेत्र के चंद्रसेन गांव में बुधवार रात हुई दूध कारोबारी श्यामेंद्र उर्फ श्याम की हत्या में पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा कायम किया है। अभियुक्तों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए मुख्य आरोपित बुद्धा को दबोच लिया है। उसके कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुई है। जबकि अन्य की तलाश चल रही है। मुख्‍य आरोपित बुद्धा से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि दूसरे की रंजिश में दूध कारोबारी को गोली मारी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर स्वजन गांव पहुंचे थे और गम व गुस्से के बीच अंतिम संस्कार किया। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है और होली की खुशियां भी काफूर हो गईं।
एसपी कौशांबी की सख्‍ती के बाद पुलिस ने की छापेमारी
पुलिस का कहना है कि मृतक के भाई यदुनंदन यादव की तहरीर पर एफआइआर दर्ज की गई है। एसपी कौशांबी हेमराज मीणा भी गांव पहुंचे और आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके बाद पुलिस ने तेजी से छापेमारी करते हुए कार्रवाई शुरू की। दूध कारोबारी की बदमाशों ने गोली मारकर की थी हत्‍या
पिपरी थाना अंतर्गत तियरा गांव निवासी श्याम यादव क्षेत्र के ही चंद्रसेन गांव में दूध की दुहाई करने के लिए बुधवार शाम मोटरसाइकिल से गए हुए थे। रात करीब नौ बजे वह गांव में भैंस की दुहाई कर रहे थे। इस बीच पहुंचे बदमाशों ने उनके ऊपर फायर झोंक दिया। सीने में गोली लगते ही श्याम यादव जमीन पर गिर पड़े। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग आ गए। खबर पाकर बदहवासी की हालत में परिवार वाले भी वहां पहुंचे। आनन-फानन घायल श्याम यादव को लेकर स्वजन मुंडेरा स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां उनकी हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां कुछ देर इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। इससे पूरा परिवार स्तब्ध रह गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies