लखनऊ : 27 से प्रयागराज, अमृतसर व श्रीनगर की उड़ानें शुरू, शेड्यूल जारी, टिकटों की बुकिंग शुरू
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

लखनऊ : 27 से प्रयागराज, अमृतसर व श्रीनगर की उड़ानें शुरू, शेड्यूल जारी, टिकटों की बुकिंग शुरू



प्रयागराज: इंडिगो 27 मार्च से लखनऊ से अमृतसर, श्रीनगर व प्रयागराज के लिए फ्लाइटें शुरू कर रही है। रोजाना चलने वाली इन फ्लाइटों का सोमवार को शेड्यूल जारी करने के साथ टिकटों की बुकिंग भी शुरू हो गई। फ्लाइट 6ई-7935 सुबह 7.40 बजे अमौसी से उड़ान भरकर 8.45 बजे प्रयागराज पहुंच जाएगी। वापसी में फ्लाइट 6ई-7936 रोजाना दोपहर 4.25 बजे प्रयागराज से उड़ान भरकर शाम 5.10 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं, फ्लाइट 6ई-6075 सुबह 6.15 बजे अमौसी से उड़ान भरकर 7.55 बजे अमृतसर पहुंच जाएगी। वापसी में फ्लाइट 6ई-6076 अमृतसर से दोपहर 12.20 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 2.05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।अमौसी से श्रीनगर के लिए फ्लाइट 6ई-6075 सुबह 6.10 बजे टेकऑफ करेगी और सुबह 9.30 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। यह अमृतसर के रास्ते श्रीनगर पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट 6ई-6076 श्रीनगर से सुबह दस बजे उड़ान भरकर अमृतसर होते हुए दोपहर 2.05 बजे लखनऊ पहुंचेगी।
इतना है किराया
लखनऊ से प्रयागराज की फ्लाइट का किराया 27 मार्च के लिए 1877 रुपये है। लखनऊ से अमृतसर की उड़ान का किराया 4628 रुपये चल रहा है। वहीं, श्रीनगर की फ्लाइट का किराया 27 तारीख के लिए 11,401 रुपये चल रहा है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies