पुलिस के शिकंजे में आए अंतरराष्ट्रीय स्मैक तस्कर, चार गिरफ्तार, विदेशी मुद्रा के साथ 8 लाख की स्मैक बरामद
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पुलिस के शिकंजे में आए अंतरराष्ट्रीय स्मैक तस्कर, चार गिरफ्तार, विदेशी मुद्रा के साथ 8 लाख की स्मैक बरामद



बाराबंकी. उत्तर प्रदेश के बाराबंकी  जिले में रामनगर थाने की पुलिस और स्वाट टीम ने मिलकर अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी  करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से करीब आठ लाख की स्मैक, दूसरे देशों की मुद्राएं व चेकबुक, नगद रुपए सहित इसे तोलने के लिए इलेक्ट्रॉनिक कांटा और तस्करी करने में प्रयोग की जा रही गाड़ी बरामद हुई हैं. गिरफ्तार अभियुक्त बाराबंकी जिले से स्मैक खरीद कर नेपाल ले जाकर बेचते थे. रामनगर पुलिस की कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप है. दरअसल, बाराबंकी जिला काले सोना यानी मार्फीन की तस्करी करने के मामले में पूरे देश में मशहूर है. यहां बड़े पैमाने पर दूसरे राज्यों से क्रूड लाकर मार्फीन तैयार की जाती रही है. कई राज्यों तक इस तस्करी के तार जुड़े हैं जहां इसकी तस्करी की जाती है. पुलिस समय-समय पर इन तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करती रहती है, लेकिन एक तस्कर जेल जाता है तो दूसरा फिर से धंधे में आ जाता है. शायद इसी के चलते लगातार तस्करों पर कार्यवाई की खबरें आती रहती हैं. आज बाराबंकी जिले के रामनगर थाने की पुलिस व स्वाट सर्विलांस की संयुक्त टीम ने अन्तर्राष्ट्रीय मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेन्दु सिंह ने बताया है कि अभियुक्त विजय विक्रम शाह व उसकी पत्नी जगत कुमारी शाह पूर्व में बाराबंकी के निवासी अभियुक्त अरमान, तुफैल व सद्दाम से मादक पदार्थ खरीदकर नेपाल ले जाकर सप्लाई करते थे.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies