प्रयागराज के बेली में आज से मुफ्त सीटी स्कैन:ओपीडी में आने वाले 2 हजार मरीजों को फायदा होगा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

प्रयागराज के बेली में आज से मुफ्त सीटी स्कैन:ओपीडी में आने वाले 2 हजार मरीजों को फायदा होगा

 

प्रयागराज:- प्रयागराज के बेली (तेज बहादुर सप्रू) अस्पताल में अब इलाज के लिए आने वाले मरीजों को काफी राहत मिलेगी। अब उन्हें रुपए देकर बाहर से सीटी स्कैन नहीं कराना होगा। क्योंकि अस्पताल के अंदर ही एडवांस टेक्नोलॉजी वाली सीटी स्कैन मशीन स्थापित हो चुकी है। यहां आने वाले प्रत्येक मरीज का सीटी स्कैन मुफ्त में होगा।

अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार अखौरी ने बताया कि अस्पताल में सीटी स्कैन यूनिट तैयार है और आज 12 मार्च को कमिश्नर संजय गोयल द्वारा इसका श्रीगणेश किया जाएगा। इसके लिए पूरी तैयारी कर ली गई है।

प्रतिदिन होती है करीब 2000 मरीजों की OPD

तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में शहर के अलावा पूरे जिले के मरीज यहां इलाज के लिए आते हैं। यहां MRI व सीटी स्कैन की व्यवस्था पहले भी थी लेकिन सिटी स्कैन की मशीन बहुत पुरानी हो चुकी थी और इससे मरीजों की जांच नहीं हो पाती थी। अब नई एडवांस टेक्नोलॉजी वाली मशीन यहां स्थापित हो गई है। इससे यहां आने वाले मरीज बिना किसी शुल्क के सीटी स्कैन करा सकते हैं।

अस्पताल के CMS (मुख्य चिकित्सा अधीक्षक) डॉ. किरन मलिक ने बताया कि सीटी स्कैन यूनिट होने से यहां आने वाले मरीजों को काफी सहूलियत होती है। यहां आने वाले कुछ मरीज आर्थिक रूप से कमजोर भी होते हैं और उनके लिए यह बड़ी सौगात है। यहां प्रतिदिन 1500-2000 मरीजों की ओपीडी प्रतिदिन होती है। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies