पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार को पेपर लीक मामले में घेरा
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पूर्व मुख्यमंत्री और सपा नेता अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ सरकार को पेपर लीक मामले में घेरा



लखनऊ. उत्तर प्रदेश बोर्ड एग्जाम (UP Board Exam) में इंटरमीडिएट इंग्लिश का पेपर लीक (Intermediate English Paper Leak) होने के बाद 24 जिलों में परीक्षाएं निरस्त कर दी गयीं. जिसके बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया और नेता प्रतिपक्ष ने योगी सरकार (Yogi Government) पर तीखा हमला बोला. अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रदेश सरकार पर जानबूझकर किसी भी परीक्षा को पूर्ण न होने देने का आरोप लगाया. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने में यह सरकार नाकाम रही है. अब तो कोई परीक्षा भी ठीक से नहीं हो पा रही. अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके, उन्होंने योगी सरकार के बुलडोजर वाले इमेज पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार इन पेपर माफियाओं पर दिखाने के लिए ही सही, कागज पर तो बुलडोजर चला दे. अखिलेश यादव ने पेपर लीक होने के बाद ट्वीट कर लिखा, “उप्र भाजपा सरकार की दूसरी पारी में भी पेपर लीक करवाने का व्यवसाय बदस्तूर जारी है. युवा कह रहे हैं कि रोज़गार देने में नाकाम भाजपा सरकार जानबूझकर किसी परीक्षा को पूर्ण नहीं होने देना चाहती है. भाजपा सरकार अपने इन पेपर माफ़ियाओं पर दिखाने के लिए सही, काग़ज़ का ही बुलडोज़र चलवा दे.” गौरतलब है कि योगी सरकार में नकलविहीन परीक्षा कराने की कवायद को उस वक्त झटका लगा जब बुधवार को इंटरमीडिएट इंग्लिश का पेपर लीक हो गया. आनन-फानन में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने दोपहर दो बजे से होने वाली अंग्रेजी की परीक्षा को रद्द कर दिया. यहां बता दें कि यह सिर्फ 24 जिलों में रद्द की गई है. दरअसल, अंग्रेजी का पेपर वाहट्सऐप पर लीक हो गया था. जिसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया. अधिकारियों का कहना है कि इन 24 जिलों के अलावा अन्य 51 जिलों में पूर्व निर्धारित ही परीक्षाएं संपन्न होंगी. इन जिलों की परीक्षाएं रद्द
आगरा, मैनपुरी, मथुरा, अलीगढ़ , गाजियाबाद, बागपत, बदायूं, शाहजहांपुर, उन्नाव, सीतापुर, ललितपुर, महोबा, चित्रकूट, जालौन, अम्बेडकरनगर, प्रतापगढ़, गोंडा, गोरखपुर, आजमगढ़, बलिया, वाराणसी, कानपुर देहात, एटा, और शामली में आज इंटरमीडिएट की इंग्लिश की परीक्षा रद्द कर दी गई है, इन जिलों के अलावा बाकी के जिलों में परीक्षाएं सुचारु रूप से होंगी.
CM योगी ने दिए NSA लगाने के निर्देश 
पेपर लीक मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पेपर लीक मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी. मुख्यमंत्री ने आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए है. उधर, पेपर लीक मामले में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि 24 जिलों में इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा रद्द की गई है, बाकी 51 जिलों में 2 बजे से आज परीक्षा आयोजित की जाएगी. पूरे मामले की जांच की जा रही है.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies