जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने केन्द्रीय कारागार नैनी का किया औचक निरीक्षण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने केन्द्रीय कारागार नैनी का किया औचक निरीक्षण



निरीक्षण में सुरक्षा, साफ-सफाई तथा रोस्टर के अनुसार भोजन दिये जाने के दिए निर्देश-जिलाधिकारी
प्रयागराज: जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार पाण्डेय ने नैनी सेन्ट्रल जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कारागार की सुरक्षा को कारागार प्रशासन को चुस्त-दूरूस्त रहने के निर्देश दिये है। जिलाधिकारी ने आगन्तुक रजिस्टर की जांच की। उन्होंने इसके उपरान्त कारागार में साफ-सफाई, भोजन मीनू के अनुसार मिल रहा है कि नहीं, कैदियों के लिए बनने वाले भोजन की शुद्धता की जांच की। उन्होंने कारागर के अन्दर लगे कैमरों, जैमर आदि जांच की तथा मौके पर स्वयं देखा की ये क्रियाशील हैं भी या नहीं। उन्होंने कारागार के अन्दर कैदियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies