सहारनपुर: विगत 44 दिनों के अन्दर धोखाधड़ी के विभिन्न माध्यमों से 06 व्यक्तियों के खातों से धनराशि निकाल लेने के सम्बन्ध में रिजर्व पुलिस लाइन्स, सहारनपुर स्थित साइबर सेल में प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुये थे। उक्त सभी प्रार्थना-पत्रो पर संज्ञान लेते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा पीड़ितो के खातों में धनराशि पुनः वापस कराये जाने के सम्बन्ध में प्रभारी साइबर सेल को निर्देश दिये गये थे, जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात, सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में प्रभारी साइबर सेल एवं उनकी टीम के अथक प्रयासों द्वारा धोखाधड़ी के विभिन्न माध्यमों से पीड़ितो के खातों से निकाली गई धनराशि वापस कराने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। जिसका विवरण निम्नवत् हैः-
1-रीना जैन पत्नी आशीष कुमार नि0 बी-104 आवास विकास कालोनी, सहारनपुर। 24,000/-रुपये
2-रामगोपाल पुत्र चरण सिंह नि0 ग्राम साधारणसिर थाना नागल, सहारनपुर। 19,000/-रुपये
3-नमन गुप्ता पुत्र अमित गुप्ता नि0 कृष्णानगर चिलकाना रोड़, सहारनपुर। 50,000/-रुपये
4-पुरषोत्तम कुमार सक्सेना पुत्र डालचन्द नि0 शहीदगंज, सहारनपुर। 40,000/-रुपये
5-रमन कुमार पुत्र अरविन्द कुमार नि0 गलीरा रोड़ उत्तराखण्ड कालोनी, सहारनपुर। 54,435/-रुपये
6-पंकज कुमार पुत्र खेमचन्द नि0 ग्राम मनोहरपुर थाना देवबन्द, सहारनपुर। 20,000/-रुपये
कुल धनराशि:-2,07,435/-रुपये
