12 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से होगी मतगणना, पहले बैलेट पेपर के पड़े मतों की होगी गिनती
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

12 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से होगी मतगणना, पहले बैलेट पेपर के पड़े मतों की होगी गिनती


प्रयागराज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2022 में गुरुवार को निर्णायक घड़ी है। 169 प्रत्याशियों के भाग्य के फैसले के लिए प्रयागराज की मुंडेरा मंडी स्थिति मतगणना स्थल पर सुबह 8 बजे से मतगणना होगी। पहले बैलेट पेपर के पड़े मतों की गणना होगी। इसके बाद ईवीएम से मतों की गिनती शुरू होगी। प्रयागराज की 12 विधानसभा सीटों के लिए इस बार 4627545 में से कुल 2491208 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

3 चरणों की होगी सुरक्षा-व्यवस्था

प्रयागराज में विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर प्रशासनिक अमले ने तैयारियां पूरी कर ली है। 10 मार्च को प्रयागराज के मुंडेरा मंडी में जिले की 12 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू होगी। मतगणना को लेकर पुलिस और प्रशासनिक महकमे ने सुरक्षा-व्यवस्था पूरी करने का दावा किया है।

प्रयागराज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने दैनिक भास्कर को बताया कि मतगणना प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने के लिए 3 चरणों में सुरक्षा का खाका तैयार किया गया है। इसमें ईवीएम स्ट्रांग रूम से लेकर मतगणना परिसर, और उसके बाहर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी।

ईवीएम मतों की गणना 14 टेबल पर होगी

इस बार हर विधानसभा सीट में मतगणना के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं। इसके अलावा हर विधानसभा क्षेत्र में 4-4 टेबल बैलेट पेपर के मतों की गणना के लिए लगाए गए हैं। इस तरह हर एक विधानसभा में मतों की गणना कुल 18-18 टेबल पर होगी।

मेजा विधानसभा में सबसे कम 27 चरणों में होगी मतगणना

प्रयागराज जनपद में 12 विधानसभ्रा सीटों में से मेजा विधानसभा सीटों पर सबसे कम 27 चरणों में मतगणना होगा। सबसे अधिक फूलपुर विधानसभ्रा में 34 चरण में मतगणना होगी। ऐसे में सबसे पहले मेजा व सबसे बाद में फूलपुर विधानसभा क्षेत्र का परिणाम आने की संभावना है। जिलाधिकारी संजय खत्री का कहना है कि मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंडी परिसर में केवल मतगड़ना कर्मी, प्रस्तावकों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

पांच-पांच बूथों पर होगा वीवीपैट से मिलान

जिलाधिकारी ने बताया कि हर विधानसभा क्षेत्र में कमसे कम पांच बूथ पर ईवीएम में पड़े मतों का वीवीपैट से मिलान होगा। यह प्रक्रिया मतों की गिनती के बाद की जाएगी।

मतगणना परिसर के 100 मीटर के दायरे में नो एंट्री

अजय कुमार ने बताया कि मतगणना से संबंधित व्यक्तियों को ही परिसर में अधिकृत पास के जरिए ही उनको इंट्री मिलेगी। इसके अलावा किसी को भी मतगणना परिसर के 100 मीटर के दायरे में आने पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही मतगणना परिसर की निगरानी सीसीटीवी के अलावा ड्रोन कैमरे से भी की जाएगी। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि मतगणना के बाद जीतने वाले प्रत्याशियों को सुरक्षा-व्यवस्था के साथ ही उनके घरों तक पहुंचाया जाएगा।

विजय जुलूस पर रहेगा प्रतिबंध

किसी भी तरह के विजय जुलूस पर पूरी तरीके से प्रतिबंध रहेगा। किसी को भी विजय जुलूस निकालने की इजाजत नहीं मिलेगी। इसके लिए सभी प्रत्याशियों को जरूरी निर्देश भी दिए जा चुके हैं। रोक के बावजूद अगर ऐसा कोई करता है तो उसके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी।

नंदी, सिद्धार्थ नाथ सिंह, उज्जवल रमण व राकेशधर त्रिपाठी की प्रतिष्ठा दांव पर

प्रयागराज में 12 विधानसभा सीटें हैं, 2 सीटों पर योगी सरकार के मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं। इसमें शहर पश्चिमी से सिद्धार्थ नाथ सिंह, जबकि शहर दक्षिणी विधानसभा से नंद गोपाल गुप्ता नंदी बीजेपी प्रत्याशी हैं। वहीं तीसरी सबसे चर्चित सीट गंगापार के प्रतापपुर विधानसभा की है। जहां से पूर्व कैबिनेट मंत्री राकेश धर त्रिपाठी बीजेपी गठबंधन से चुनाव लड़ रहे हैं। यमुनापार की करछना विधानसभा भी चर्चित सीटों में है, जहां से समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सांसद रेवती रमण सिंह के बेटे उज्जवल रमण सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। जिले की 4 सीटें हाट सीट के तौर पर सामने आई है। इसके अलावा मेजा व शहर उत्तरी सीट पर भी कांटे की टक्कर हुई है। अधिकतर सीटों पर समाजवादी पार्टी और बीजेपी के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। कोराव और बारा सुरक्षित सीटों पर बीएसपी भी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। फिलहाल चुनाव के नतीजे क्या होंगे यह तो कल शाम तक पता चलेगा पर सभी अपनी अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।

प्रयागराज मंडल की हॉट सीटें

सिराथू

भाजपा-डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
सपा-पल्लवी पटेल
बसपा-मुंसब अली
कांग्रेस--सीमा देवी

कुंडा

जन सत्ता दल लोकतांत्रिक–रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया सपा--गुलशन यादव भाजपा--सिंधुजा मिश्रा सेनानी बहुजन समाज पार्टी-मोहम्मद फहीम कांग्रेस--योगेश कुमार

इलाहाबाद शहर दक्षिणी

भाजपा--नंद गोपाल गुप्ता नंदी
सपा--रईश चंद्र शुक्ला
बसपा--देवेंद्र मिश्रा नगरहा
कांग्रेस--अल्पना निषाद

इलाहाबाद शहर पश्चिमी

भाजपा--सिद्धार्थ नाथ सिंह सपा--ऋचा सिंह बसपा--गुलाम कादिर कांग्रेस--तसलीमुद्दीन

करछना

भाजपा--पीयूष रंजन निषाद सपा--उज्ज्वल रमण सिंह बसपा--अरविंद कुमार शुक्ला कांग्रेस --रिंकी पटेल

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies