पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा पर भड़की विश्व हिंदू परिषद केंद्र सरकार से की सरकार बर्खास्त करने की मांग
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा पर भड़की विश्व हिंदू परिषद केंद्र सरकार से की सरकार बर्खास्त करने की मांग




 मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या

अयोध्या: विश्व हिन्दू परिषद मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने आज यहां कहा कि पश्चिम बंगाल के "वीरभूमि" में हिन्दुओं को जिंदा जलाकर मारना विगत 2002 के "गोधरा कांड" की
 भांति षडयंत्र की पुनरावृत्ति है।ममता बनर्जी के सत्ता मे रहते हिन्दू सुरक्षित नही है।यह कैसा नाम है?,"ममता"जरा सा भी अपने नागरिकों के प्रति ममत्व नही।आय दिन हिन्दुओं की हत्या।केंद्र सरकार से मांग सरकार हो अब बर्खास्त लगे राष्ट्रपति शासन।
विहिप नेता विगत सोमवार को पश्चिम बंगाल के वीरभूमि में हुई हिंसा पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।उन्हों ने कहा जिस प्रकार आंतकियों ने
हिन्दुओं के10-12 घरों के दरवाजे को बाहर से बंद कर आग लगा दिया गया । आग लगने के बाद जब लोग चिल्लाने लगे तो बाहर खड़ी ये भीड़ तमाशा देखती रही। लोगों ने झुलस कर चिल्ला-चिल्लाकर दम तोड़ दिया लेकिन हत्यारों का दिल नहीं पसीजा। 
उन्हों ने कहा सिर्फ एक ही घर से 7 लोगों के शव निकाले गए हैं। इस हिंसा में अब तक एक दर्जन लोगों की मौत हो गई है कई लोग अब भी जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।
उन्हों ने कहा पश्चिम बंगाल में हिंसा और आतंक स्वरूप निरंतर भयवाह होता जा रहा है।हिन्दू लगातार आतंक के शिकार हो रहे हैं,जिस प्रकार पूर्व में कश्मीर से हिन्दुओं की जघन्य हत्यायें कर भगाया गया ठीक वैसा ही वातावरण बंगाल में बनाया जा रहा है। 
उन्हों ने केंद्र सरकार से मांग करते हुये कहा हिन्दुओं की सुरक्षा के लिए, लोकतंत्र और सामाजिक समन्वय का ढिढोरा पीटने वाली पश्चिम बंगाल की सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाये यही अब विकल्प शेष है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies