सहारनपुर थाना देवबन्द, अवगत कराना है कि दिनांक 02/03/2022 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर द्वारा निर्गत आदेशो निर्देशो के अनुपालन में तथा क्षेत्राधिकारी देवबन्द के पर्यवेक्षण में संदिग्ध व्यक्ति/वांछितो/वारण्टी व अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में थाना देवबन्द पर पंजीकृत मु0अ0सं0-121/22 धारा 307/504/506 भा.द.वि के नामित अभियुक्त मुर्सलीन पुत्र फैय्याज निवासी थीतकी थाना देवबन्द जिला सहारनपुर उम्र 34 वर्ष को कुरलकी तिराहा थाना देवबन्द, सहारनपुर से हत्या के प्रयास में प्रयुक्त 01 अदद नाजायज तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस तथा एक अदद नाजायज छुरी के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके विरुद्ध थाना देवबन्द पर मु0अ0सं0- 122/22 धारा 3/25/27 व 4/25 ए एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया । अभियुक्त थाना देवबन्द पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 121/22 धारा 307/504/506 भा.द.वि का वांछित अभियुक्त था ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1-मुर्सलीन पुत्र फैय्याज निवासी थीतकी थाना देवबन्द जिला सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
1-01 नाजायज तमंचा 315 बोर मय एक जिन्दा कारतूस
2- 01 नाजायज छुरी
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1- प्रभारी निरीक्षक श्री प्रभाकर कैन्तुरा थाना देवबन्द सहारनपुर।
2- व0उ0नि0 इन्द्रपाल सिंह थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर।
3- उ0नि0 धीरज सिंह थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर।
4- है0का0 207 अशोक कुमार थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर।
5- है0का0 277 सुखपाल सिंह थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर।