अराजक तत्वों द्वारा विस्फोट करने की घटना में अभियुक्त गिरफ्तार।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

अराजक तत्वों द्वारा विस्फोट करने की घटना में अभियुक्त गिरफ्तार।


मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

अयोध्या: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद अयोध्या के दिशा-निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्वेक्षण मे अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण एंव वान्छित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या पर पंजीकृत मु0अ0सं0 067/2022 धारा 302/307/323/504/506 IPC एवं 4 /5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम से सम्बन्धित एक नफऱ वाछिंत अभियुक्त संतोष प्रजापति पुत्र धर्मराज को आज दिनांक 23.03.2022 समय करीब 08.40 बजे मुखबिर खास की सूचना पर बस स्टाप गोसाईगंज के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।      
*पंजीकृत अभियोग-* मु0अ0सं0 067/2022 धारा 302/307/323/504/506 IPC एवं 4 /5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम । 
*गिरफ्तार अभियुक्त-* संतोष प्रजापति पुत्र धर्मराज निवासी सत्तीपुर (नियाजपुर) थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या उम्र करीब 24 वर्ष ।
*बरामदगी करने वाली टीम का विवरणः-*
1. प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार मिश्रा थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
2. व0उ0नि0 सतोष कुमार सिंह थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
3. उ0नि0 रामविलास वर्मा थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
4. आरक्षी चन्दन यादव थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।
      5. आरक्षी अजीत सिंह थाना गोसाईगंज जनपद अयोध्या ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies