घर में घुसकर चार लोगों पर मारने पीटने का आरोप पुलिस नहीं दर्ज कर रही हैं रिपोर्ट
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

घर में घुसकर चार लोगों पर मारने पीटने का आरोप पुलिस नहीं दर्ज कर रही हैं रिपोर्ट




मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

अयोध्या,बीकापुर पुलिस सर्किल के हैदरगंज थाना अंतर्गत ग्रामसभा रखौना निवासी पीड़िता निर्मला पत्नी रामअंजोर ने अपने विपक्षीयों पर घर में घुसकर मारने पीटने का आरोप लगाया है। पीडिता ने बताया कि दिनांक 20-03-2022 को समय लगभग 5 बजे शाम अपने घर के सामने बने सार्वजनिक रास्ते पर मिट्टी पाट रही थी। विपक्षी के सेफ्टीकटैंक का पानी निकल कर उसी रास्ते पर भरा था। जिससे आने जाने में परेशानी होती थी। तभी विपक्षीगण राजवंत पुत्र राममिलन, अजय, संजय पुत्रगण राजवंत, गुडडी पत्नी विजय बहादुर निवासी ग्राम बेला, मां बहन की गाली देते हुए ईंटा गुम्मा से मारने पीटने लगे। तब प्रार्थिनी अपनी जान बचाकर घर की तरफ भागी और घर में घुस गई तो विपक्षीगण घर में घुसकर लात घूंसा से मारने लगे तभी बीच बचाव करने आई सीता पत्नी ननकुर, प्रमीला पत्नी विनोद, संगीता पुत्री रामबरन को भी मारा पीटा जिससे काफी चोट आई है। पीडिता ने बताया कि थाना हैदरगंज में तहरीर देकर कानूनी कार्यवाही की मांग की लेकिन वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे जान का खतरा बना हुआ है। प्रार्थनी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर विपक्षियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies