सहारनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर द्वारा निर्गत आदेशो निर्देशो के अनुपालन में तथा क्षेत्राधिकारी देवबन्द के पर्यवेक्षण में संदिग्ध व्यक्ति/वांछितो/वारण्टी व शराब की तस्करी करने वाले अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में थाना देवबन्द पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त अर्जुन उर्फ गुड्डू पुत्र टोनीलाल निवासी ग्राम कुरलकी थाना देवबन्द, सहारनपुर को 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध थाना देवबन्द पर मु0अ0सं0-123/22 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1-अर्जुन उर्फ गुड्डू पुत्र टोनीलाल निवासी ग्राम कुरलकी थाना देवबन्द जनपद सहारनपुर।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
1-मु0अ0सं0- 192/21 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम थाना देवबन्द स0पुर।
2-मु0अ0सं0-488/21 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम थाना देवबन्द स0पुर।
बरामदगी का विवरणः-
1-20 लीटर कच्ची शराब खाम
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-
1-प्रभारी निरीक्षक श्री प्रभाकर कैन्तुरा थाना देवबन्द सहारनपुर।
2-उ0नि0 धीरज सिंह थाना देवबन्द जिला सहारनपुर।
3-है0कां0 207 अशोक कुमार थाना देवबन्द जिला सहारनपुर।