दो बच्चों की माॅ ने घर के छप्पर मे लगे बाॅस से लटक कर की आत्म हत्या
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

दो बच्चों की माॅ ने घर के छप्पर मे लगे बाॅस से लटक कर की आत्म हत्या




मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

भेलसर(अयोध्या): रुदौली कोतवाली क्षेत्र मे 35 वर्षीय दो बच्चों की माॅ ने फाॅसी लगाकर आत्म हत्या कर ली।इस घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बहरास गाॅव मे हृदय को झकझोर देने वाली घटना प्रकाश मे आई है जहाॅ पर दो बच्चों की माॅ संगीता पत्नी रमेश कुमार उम्र लगभग 35 वर्ष ने घर के छप्पर मे लगे बाॅस से लटक कर आत्म हत्या कर ली है।पुलिस को मिली तहरीर के अनुसार महिला काफी समय से मानसिक रुप से अस्वस्थ चल रही थी जिसने सायं करीब 6:00 बजे घर के छप्पर मे लगे बाॅस से अपने साडी का फंदा बना कर लटक कर आत्म हत्या कर ली।घटना स्थल पर घर के सभी लोगों का रो रो कर बुराहाल है वहीं इस हृदय विदारक घटना से गाॅव के साथ साथ पूरे क्षेत्र भर मे मातम सा पसर गया है।परिजनों की सूचना पर पहुॅची रुदौली पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर शव का पंचनामा भर कर जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies