पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी


सहारनपुर पुलिस का सराहनीय कार्य पूर्व जिला पंचायत सदस्य व उनके परिवार को बम से उडाने व जान से मारने की धमकी एवं 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाला चढा थाना बिहारीगढ पुलिस के हत्थे, भेजा जेलः- अवगत कराना है कि दिनाँक 22-02-2022 को ग्राम खुशहालीपुर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री बाबूराम पुत्र रामताता व उनके परिवार को बम से उडाने व जान से मारने की धमकी व 20 लाख रूपये की रंगदारी मांगी गई थी, जिसके सम्बन्ध में थाना बिहारीगढ पर मु0अ0स0 56/2022 धारा 386 भादावि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। 
          वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा उक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेते हुये अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना बिहारीगढ पुलिस को निर्देशित किया गया।
          जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बेहट, सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में दिनाँक 28-02-2022 को थाना बिहारीगढ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर सुन्दरपुर तिराहे से पूर्व जिला पंचायत सदस्य व उनके परिवार को बम से उडाने व जान से मारने की धमकी एवं 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त शोभाराम पुत्र निहाल सिंह निवासी ग्राम लालवाला थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार को समय करीब 19.20 बजे गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई। जिसके कब्जे से पूर्व जिला पंयाचत सदस्य श्री बाबूराम पुत्र रामताता निवासी खुशहालीपुर को जान से मारने की धमकी के सम्बन्ध में दूसरा पत्र बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना बिहारीगढ पर अन्य आवश्यक कार्यवाही करते हुये जेल भेजा गया है। 
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:-
1-शोभाराम पुत्र निहाल सिंह निवासी ग्राम लालवाला थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:-
1-थानाध्यक्ष श्री मनोज चौधरी, थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर।
2-उ0नि0 श्री अरविन्द शर्मा, थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर।
3-रि0का0 2363 दिनेश कुमार, थाना बिहारीगढ़, सहारनपुर।
Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies