बीरभूम हत्याकांड की फोरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जिंदा जलाने से पहले बुरी तरह पीटे गए थे लोग
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बीरभूम हत्याकांड की फोरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जिंदा जलाने से पहले बुरी तरह पीटे गए थे लोग

 पुलसि हत्याकांड मामले की जांच में जुट गई है. (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:  पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले (Birbhum Massacre) के बोगटुई गांव में हुई आगजनी और निर्मम हत्याकांड (Birbhum Ruthless Massacre) की घटना इस समय पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस भयावह और दर्दनाक घटना में 2 बच्चे और महिला समेत कुल 8 लोगों की भीड़ ने मंगलवार को जलाकर हत्या कर दी थी. ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) सरकार ने मामले की जांच के लिए पुलिस प्रशासन को घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है लेकिन इस बीच इस पूरे मामले पर एक सनसनीखेज खुलासा हुआ है. फोरेंसिक रिपोर्ट में यह सामने आया है कि जिन लोगों को आग के हवाले किया गया उनको पहले बुरी तरह से पीटा गया था.

रामपुरहाट (Rampurhat Violence) अस्पताल से एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि फोरेंसिक विशेषज्ञों के अनुसार शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि पीड़ियों को आग के हवाले करने से पहले बुरी तरह से पीटा गया था.आपको बता दें कि रामपुरहाट के बोगतुई गांव में मंगलवार को तड़के करीब एक दर्जन मकानों में कथित तौर पर आग लगा देने से दो बच्चों समेत कुल आठ लोगों की जलकर मौत हो गयी. यह घटना सोमवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के पंचायत स्तर के नेता भादू शेख की कथित हत्या के कुछ घंटों के भीतर हुई.

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies