दो दिन बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आज मिली राहत, प्रयागराज में क्या है दाम
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

दो दिन बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर आज मिली राहत, प्रयागराज में क्या है दाम

 Petrol- Diesel Price पिछले दो दिनों से लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के रेट आज नहीं बढ़े।

प्रयागराज: पिछले दो दिनों से लगातार बढ़ रही पेट्रोल और डीजल की फुटकर कीमत में आज बढ़ोतरी नहीं हुई। इससे लोगों को आज रेट न बढ़ने से राहत मिली। हालांकि पिछले दो दिनों में 1 रुपये 80 पैसे की वृद्धि हो चुकी है। हालांकि पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से अभी और कीमतें बढ़ने की संभावना भी जताई जा रही है।

प्रयागराज में पेट्रोल-डीजल के फुटकर रेट

पेट्रोल और डीजल की आज यानी गुरुवार को प्रयागराज में प्रति लीटर कीमत इस प्रकार है। आज पेट्रोल 96.95 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि कल भी पेट्रोल का भाव 96.95 रुपये प्रति लीटर था। वहीं आज डीजल 88.55 रुपये प्रति लीटर में है। कल यानी बुधवार को भी डीलज 88.55 रुपये प्रति लीटर के रेट में बिका था। यानी कल की तुलना में आज पेट्रोल-डीजल का रेट नहीं बढ़ा है।

पेट्रोल और डीजल की कीमत और बढ़ सकती है

पेट्रोल और डीजल का रेट अभी और बढ़ने की संभावना है। तेल कं‍पनियां कभी भी फुटकर में इनके रेट को बढ़ा सकती हैं। इसलिए आम उपभोक्‍ताओं की नजर पेट्रोल और डीजल के प्रतिदिन के रेट पर टिकी है। पंपों पर भी वाहनों की भी भीड़ लग रही है। एक रुपये 80 पैसा पिछले दो दिनों में रेट बढ़ने के बाद भी लोग वाहनों में पेट्रोल और डीजल अधिक भरवाने लगे हैं। ऐसा इसलिए कि संभावना है कि अभी रेट और बढ़ सकते हैं।

रसोई गैस सिलेंडर का रेट 1012 रुपये

रसोई गैस सिलेंडर का रेट पिछले दिनों जब पेट्रोल और डीजल का दाम बढ़ा था, तब 50 रुपये बढ़ गया था। यानी अब रसोई गैस के एक सिलेंडर की कीमत 1012 रुपये हो गई है। फिलहाल इसके रेट में बढ़ोतरी नहीं हुई है।

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies