
नई दिल्ली. पाकिस्तान से बड़ा अपडेट आया है. आज पाकिस्तान के नेशनल एसेंबली में इमरान खान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर अंतिम फैसला होने वाला है लेकिन उससे पहले कई नाटकीय घटनाक्रम हो रहे हैं. पहले यह खबर थी कि इमरान खान देश को संबोधित करेंगे लेकिन अब खबर आ रही है कि इमरान खान का यह संबोधन आर्मी चीफ जनरल कमर बाजवा और आईएसआई प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल नदीम अंजुम से मुलाकात के बाद रद्द कर दी गई है. दूसरी ओर यह भी खबर आ रही है कि अब इमरान खान इस्तीफा भी नहीं देंगे बल्कि सीधे नेशनल एसेंबली के रुख का इंतजार करेंगे. इससे पहले इमरान खान ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है.
इमरान खान की पार्टी तहरीके ए इंसाफ की प्रवक्ता नीलम इरशाद शेख ने कहा पीएम इमरान खान इस्तीफा नहीं देंगे. वे चुने हुए प्रधानमंत्री हैं. वे आखिरी बॉल तक मैदान नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि इमरान खान विदेशी शक्ति के साजिश के शिकार हुए हैं.
इंतकाम विपक्ष की डिक्शनरी में नहीं-शाहबाज शरीफ
इधर विपक्ष के नेता और प्रधानमंत्री के दावेदार पूर्व प्रधानमंत्री नवाज
शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ ने कहा है कि इंतकाम शब्द विपक्ष की डिक्शनरी में
भी नहीं है. एमक्यूएम पी के नेता खालिद मकबूल सिद्दकी ने सरकार से समर्थन
की घोषणा करते हुए कहा है कि जो कुछ हो रहा है, वह ऐतिहासिक है और देश के
नेतृत्व की यह असली परीक्षा है.
दो सहयोगी ने छोड़ा इमरान का साथ
इससे पहले इमरान खान सरकार के दो अहम सहयोगी मुताहिदा कौमी
मूवमेंट-पाकिस्तान (MQM-P)के नेता खालिद मकबूल सिद्दकी और बलूचिस्तान अवामी
पार्टी ने उनका साथ छोड़कर विपक्ष के साथ हाथ मिला लिया है.
किसके पास कितनी सीटें
पाकिस्तान के नेशनल एसेंबली में 342 सीट हैं. ऐसे में सरकार बनाने के लिए
172 सदस्यों की जरूरत पड़ती है. अब जो ताजा सूरतेहाल बन रही है उसके हिसाब
से इमरान खान और विपक्ष के पास इतने नंबर हैं-
इमरान खान-सरकार
PTI — 155
PML-Q — 4
GDA — 3
AML — 1
BAP — 1
Total: 164
विपक्ष
PML-N — 84
PPP — 56
MMA —14
BAP — 4
BNP-M — 4
Independent — 4
ANP — 1
JWP — 1
JI — 1
MQM-P — 7
PML-Q — 1
Total: 177
दूसरी ओर नेशनल एसेंबली में इमरान खान की पार्टी पीटीआई के 22 सदस्य इस्लामाबाद के सिंध में एक जलसे में मौजूद हैं
