मेजा प्रयागराज: (दिव्यम सिंह): विधानसभा चुनाव में मेजा के नवनिर्वाचित विधायक संदीप पटेल द्वारा भाजपा प्रत्याशी व पूर्व विधायिका नीलम उदयभान करवरिया को शिकस्त देने के बाद मेजा में प्रथम आगमन पर मेजा रोड चौराहे पर उनका जोरदार स्वागत किया गया।नवनिर्वाचित विधायक संदीप पटेल द्वारा चुनावी मुद्दों से पहले भी लोगों के बीच में हमेशा से बने रहे हैं इस लिए उनके प्रति क्षेत्र की जनता का अपार प्यार और सहयोग के साथ विधायक बनाने में पुरजोर समर्थन मिला।उन्होने जनता का आभार जताने हेतु चुनाव जितने के दिन से ही क्षेत्रवासियों से मिलकर उनका आभार प्रकट करने में भी कोई कसर नही छोड़ना चाहते हैं।इसी कड़ी में उनके द्वारा विधानसभा क्षेत्र के मेजारोड चौराहे पर पहुंचने पर उनकी फूल मालाओं से पुरजोर स्वागत किया गया। जिसके बाद वह क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में लोगों से संपर्क करने के लिए निकल पड़े। वहीं उपस्थित लोगों में सपा कार्यकर्ता वीरेंद्र पटेल,रामसागर, ज्ञानचंद पटेल, चंचल मिश्रा, अनिल यादव, विष्णुकांत यादव,डा प्यारेलाल, शिवम यादव, प्रभाकर विश्वकर्मा, मंजीत यादव नंदलाल पटेल, सत्यम यादव, दिव्यम सिंह, अजय पटेल, राकेश प्रजापति, अंकुर यादव, अर्पित यादव, अंकित यादव(प्रधान)आदि लोग उपस्थित रहे।
मेजा के नवनिर्वाचित विधायक संदीप पटेल का मेजारोड में भव्य स्वागत,
Sunday, March 13, 2022
0
Tags
