सहारनपुर पुलिस द्वारा हीरो बाईक के शोरूम में चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये 6 अभियुक्त गिरफ्तार!
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

सहारनपुर पुलिस द्वारा हीरो बाईक के शोरूम में चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये 6 अभियुक्त गिरफ्तार!


सहारनपुर(ए पी सिंह):  क्राइम ब्रांच एवं थाना बडगाँव, सहारनपुर पुलिस द्वारा हीरो बाईक के शोरूम में चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुये 06 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी किये मोटर साईकिल के पार्टस, 01 इन्वर्टर, 02 बैट्रा, 01 एलईटी, 01 प्रिन्टर, 01 मोनिटर (कीमत करीब 7.50/- लाख रूपये), डेढ किलो बिजली की मोटर का तांबे का तार एवं 02 नाजायज तमंचे, 02 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस व 04 नाजायज चाकू बरामदः-
 अवगत कराना है कि दिनांक 12/13-02-2022 की रात्रि में हीरो बाईक एजेन्सी युग आटो मोबाईल्स ननौता देवबन्द रोड बडगाँव के शोरूम में चोरी होने पर शोरूम मालिक अजय पुत्र भोपाल सिंह नि0 ग्राम दल्हेडी थाना बडगाँव द्वारा थाना बडगाँव, सहारनपुर पर लिखित तहरीरी सूचना दी गई जिसके सम्बन्ध में थाना बडगाँव पर मु0अ0सं0 16/22 धारा 457,380 भादवि एवं दिनांक 20/21.02.2022 की रात्रि में टयूवेल के मोटर/तार चोरी की घटना के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 21/2022 धारा 379 भादवि का मुकदमा वादी श्री रामकुमार पुत्र विक्रम सिंह नि0 ग्राम सिसौनी थाना बडगॉव द्वारा पंजीकृत कराया गया।
        वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का तत्काल संज्ञान लेकर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थाना बडगाँव एवं क्राइम ब्रांच को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में दिनांक 31.03.2022 को अपर पुलिस अधीक्षक, देहात एवं क्षेत्राधिकारी देवबन्द, सहारनपुर के कुशल नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना बडगाँव पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर सर्विस रोड चरथावल रोड तिराहे से ग्राम बुडढा खेडा थाना बडगाँव की तरफ से उपरोक्त घटना को कारित करने वाले 06 शातिर अभियुक्तगणो क्रमशः 1- जावेद खान पुत्र हबीब खान नि0 गढीपचैडा थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर 2- वीरेन्द्र कश्यप पुत्र ओमपाल नि0 अकबरगढ थाना चरथावल जनपद मु0नगर 3- नीरज कुमार पुत्र किरनपाल नि0 अकबरगढ थाना चरथावल जनपद मु0नगर 4- रजनीश पुत्र श्यामू नि0 अकबरगढ थाना चरथावल जनपद मु0नगर 5- राहुल कुमार पुत्र राजेन्द्र अकबरगढ थाना चरथावल जनपद मु0नगर 6- रविन्द्र पुत्र करम सिंह नि0 उनाली थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर को चोरी किये गये लाखों रूपये के सामान (मोटर साईकिल के पार्टस, 01 इन्वर्टर, 02 बैट्रा, 01 एलईटी, 01 प्रिन्टर, 01 मोनिटर ), एवं 02 अवैध तमंचे 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतूस व 01 खोखा कारतूस तथा 04 अदद चाकू सहित गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बडगाँव पर 1-मु0अ0सं0 45/22 धारा 307 भादवि 2- मु0अ0स0 46/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट 3- मु0अ0सं0 47/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट 4-मु0अ0सं0 48/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट 5-मु0अ0सं0 49/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट 6-मु0अ0सं0 50/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट 7- मु0अ0सं0 51/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट 8-मु0अ0सं0 52/22 धारा 420, 465, 482,414,411 भादवि पंजीकृत किये गये है।  
*गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पताः-*
1-जावेद खान पुत्र हबीब खान नि0 गढीपचैडा थाना कोतवाली नगर जनपद मु0नगर।
2-वीरेन्द्र कश्यप पुत्र ओमपाल नि0 अकबरगढ थाना चरथावल जनपद मु0नगर।
3-नीरज कुमार पुत्र किरनपाल नि0 अकबरगढ थाना चरथावल जनपद मु0नगर।
4-रजनीश पुत्र श्यामू नि0 अकबरगढ थाना चरथावल जनपद मु0नगर।
5-राहुल कुमार पुत्र राजेन्द्र अकबरगढ थाना चरथावल जनपद मु0नगर।
6-रविन्द्र पुत्र करम सिंह नि0 उनाली थाना कुतुबशेर जनपद सहारनपुर।
*बरामदगी का विवरणः-*
1-01 इन्वर्टर, 02 इन्वर्टर के बैट्रा, 01 एलईडी, 01 मोनिटर, 01 प्रिन्टर कम्प्यूटर का, मोटर साईकिल के पार्टस, 04 अदद मोटर साईकिल, 01 अदद स्कूटर घटना में प्रयुक्त
2-02 तमंचे 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, 04 नाजायज चाकू, डेढ किलो बिजली की मोटर का तांबे का तार 
*पूछताछ का विवरणः-*
 पूछताछ करने पर गिरफ्तार अभियुक्तगणो ने बताया कि चुनाव के समय हम सभी लोगो ने हीरो मोटर साईकिल के शोरूम कस्बा बडगाँव से शोरूम की पीछे से दीवार उखाडकर अन्दर रखा इसपेयर पार्टस, इन्वर्टर, बैट्रा, एलईडी, मोनिटर, प्रिन्टीर, मोटर साईकिल की व्हील आदि सामान चोरी कर ले गये थे। इसके अलवा हमारे द्वारा रात्रि में किसानो की टयूवेल के मोटर भी चोरी किये गये है। अभि0 रविन्द्र द्वारा बताया गया कि मै पहले भी चोरी के मामलो में थाना नागल, थाना देवबन्द, थाना आर्दश मण्डी जनपद शामली एवं थाना झबरेडा उत्तराखण्ड के आदि थानो से भी जेल जा चुका हॅू। 
*गिरफ्तार अभियुक्तों का अपराधिक इतिहासः-*
*अभियुक्त रविन्द्र पुत्र करम सिंह* 
1-मु0अ0सं0 185/13 धारा 2/3 गैग0 एक्ट थाना देवबन्द स0पुर।
2-मु0अ0सं0 433/12 धारा 379 भादवि थाना देवबन्द।
3-मु0अ0सं0 435/12 धारा 420,414,467 भादवि थाना देवबन्द।
4-मु0अ0सं0 437/12 धारा 328, 392 भादवि थाना देवबन्द।
5-मु0अ0सं0 113/12 धारा 328, 379 भादवि थाना नागल।
6-मु0अ0सं0 198/18 धारा 379,411 भादवि थाना झबरेडा जिला हरिद्वार।
7-मु0अ0सं0 84/14 धारा 414 भादवि थाना आर्दश मण्डी जनपद शामली।
*अभियुक्त जावेद पुत्र हबीब* 
1-मु0अ0सं0 113/12 धारा 328, 379 भादवि थाना नागल।
2-मु0अ0सं0 302/13 धारा 147,148,149,307,399,402 भादवि थाना नागल।
3-मु0अ0सं0 313/13 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट भादवि थाना नागल।
4-मु0अ0सं0 437/12 धारा 328, 392 भादवि थाना देवबन्द।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी का नामः-*
1-प्र0नि0 श्री सुभाष चन्द्र थाना प्रभारी बडगाँव, सहारनपुर।
3-उ0नि0 श्री जयबीर सिंह प्रभारी स्वाट टीम मय टीम।
4-उ0नि0 श्री अजय प्रसाद गौड प्रभारी अभिसूचना विंग मय टीम।
5-उ0नि0 श्री अजब सिंह प्रभारी सर्विलान्स सैल मय टीम।
6-उ0नि0 श्री प्रमोद कुमार थाना बडगाँव, सहारनपुर। 
7-उ0नि0 श्री विजयपाल थाना बडगाँव, सहारनपुर।
8-है0का0 447 अमरदीप सिंह, स्वाट टीम ।
9-है0का0 366 यशपाल सिंह सर्विलान्स सैल।
10-है0का0 81 अकुंर अभिसूचना विंग।
11-है0का0 190 अफजाल अहमद स्वाट टीम।
12-का0 1255 विनित हुडडा सर्विलान्स सैल।
13-का0 866 मोहित कुमार सर्विलान्स सैल।
14-का0 1255 विनित हुडडा सर्विलान्स सैल।
15-का0 866 मोहित कुमार अभिसूचना विंग।
16-का0 1628 राहुल पचॉल थाना बडगाँव, सहारनपुर।
17-का0 604 आदेश थाना बडगाँव, सहारनपुर।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies