सहारनपुर (ए पी सिंह): अवगत कराना है कि दिनांक 27.03.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक नगर श्री राजेश कुमार व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के कुशल निर्देशन मे थानाध्यक्ष चिलकाना पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तगणो की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के दौरान *अभि0 वसीम उर्फ काला पुत्र जिन्दा हसन निवासी दुमझेडा थाना चिलकाना सहारनपुर* को दिनांक 27.03.2022 को समय करीब 23.10 बजे दुमझेडा से ग्राम दुमझेडी की तरफ कब्रिस्तान के पास से 120 ग्राम अवैध चरस व एक अदद नाजायज चाकू के साथगिरफ्तार किया गया है। जिसके सम्बन्ध मे मु0अ0सं0 100/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0स0 101/2022 धारा 4/25 ए0 एक्ट पंजीकृत किया जा रहा है अभियुक्त को समय से माननीय न्यायलय के समक्ष पेश किया जायेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
1-वसीम उर्फ काला पुत्र जिन्दा हसन निवासी दुमझेडा थाना चिलकाना, सहारनपुर।
बरामदगी का विवरणः-
1-120 ग्राम चरस व केलकुलेटर नूमा तोल मशीन
2-1 अदद नाजायज चाकू
आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0स0 297/18 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चिलकाना, स0पुर।
2.मु0अ0स0 35/17 धारा 18/20 एनडीपीएस एक्ट थाना सरसावा, स0पुर।
3.मु0अ0स0 100/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना चिलकाना, स0पुर।
4.मु0अ0स0 101/22 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना चिलकाना, स0पुर।
गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्म0गणः-
1.उ0नि0 मुकेश दिनकर थाना चिलकाना स0पुर
2.का0 837 नीटू कुमार थाना चिलकाना स0पुर
3. का0 1034 रविन्द्र कुमार थाना चिलकाना स0पुर
